फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो छोड़िए यहां तो नंबर प्लेट ही नहीं

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो छोड़िए यहां तो नंबर प्लेट ही नहीं

Sun, 17 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो छोड़िए यहां तो नंबर प्लेट ही नहीं
नंबर प्लेट की जगह छोटे ठाकुर, राव साहब, जिंदाबाद आशिकी लिखवा दौड़ा रहे वाहन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शहर में इन दिनों बिना नंबर प्लेट के दुपहिया वाहन दौड़ते आमतौर पर देखेे जा सकते हैं। कई वाहनों की प्लेट पर नंबर के बजाय छोटे ठाकुर, राव साहब, जिंदाबाद आशिकी जैसे स्लोगन नजर आए। नियमों के अनुसार चलें तो पुरानी नंबर प्लेट लगाने पर भी वाहन का चालान हो सकता है। नंबर प्लेट पर नंबर लिखने का तरीका सही न हो तो भी चालान हो सकता है। इतना ही नहीं, पुलिस के जवान ही बिना नंबर वाली खाली सफेद प्लेट लगाकर वाहन दौड़ा रहे हैं। अमर उजाला की टीम ने शनिवार को अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की पड़ताल की। सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक ऐसे 42 वाहनों की संख्या रिकार्ड की। जिसमें कुछ दुपहिया वाहनों की फोटो भी ली।

---------------------
क्या हैं मानक
-बाइक के आगे और पीछे नंबर प्लेट होना जरूरी
-प्लेट का रंग सफेद होना चाहिए
-प्लेट पर काले अक्षरों में नंबर लिखे होने चाहिए
-नंबर का साइज तय मानक के अनुसार हो
-प्लेट पर नंबर के अलावा कुछ न लिखा हो
-हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट होनी चाहिए
-नंबर प्लेट पर कोई चिह्न भी न लगा हो
--------------------------------
वर्जन----
बिना नंबर वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस की ओर से अभियान चलाया जाता है। अभी तक ऐसे वाहनों की शिकायत नहीं मिली। थाने-चौकियों को निर्देश दिए जाएंगे कि नाके लगाकर ऐसे वाहनों की जांच कर जब्त किए जाएं
विज्ञापन

विनोद कुमार, एसपी, महेंद्रगढ़।
--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed