{"_id":"6ab96de87c4d56974f050cbe","slug":"prd-jawan-swept-away-by-strong-water-current-has-a-narrow-escape-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111933-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पानी की तेज धार में बहा पीआरडी जवान बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पानी की तेज धार में बहा पीआरडी जवान बाल-बाल बचा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ड्यूटी करके घर जा रहा पीआरडी का जवान शनिवार देर शाम सिरोली मार्ग पर कटी पुलिया के पास तेज धार में बाइक समेत बह गया। गनीमत रही कि एक पेड़ उसकी पकड़ में आ गया। कुछ युवकों ने मदद कर उसे बाहर निकाला। रविवार दोपहर बाद उसकी बाइक निकाली जा सकी।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव जनैया सठैया निवासी प्रताप सिंह (53) आईटीआई पर ड्यूटी करते हैं। वह शनिवार शाम ड्यूटी खत्म करके बाइक से बारिश के दौरान घर जा रहे थे। वह जब मदनापुर के पास पहुंचे तो वहां एक पुलिया कटने के बाद पानी की बह रही तेज धार में जा गिरे।
वहां खड़े करनपुर व लुखरिया के कुछ युवकों ने शोर मचाया। घटनास्थल से काफी दूर खड़े एक पेड़ को प्रताप सिंह ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया, मगर बाइक का पता नहीं चला। रविवार दोपहर में कई गोताखोरों को लेकर प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद बाइक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप है। प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश काफी तेज हो रही थी। वह रोजाना इसी मार्ग से निकलते हैं। उन्हें सड़क कटने का कतई अंदाजा नहीं था। गनीमत रही कि वह बाइक के नीचे नहीं दबे। तेज बहाव के चलते काफी दूर जाकर पेड़ मिल गया। इससे जान बच गई।