फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ढाबा संचालक के हत्यारों की तलाश में पुलिस ने मारे छापे

ढाबा संचालक के हत्यारों की तलाश में पुलिस ने मारे छापे

Thu, 13 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
ढाबा संचालक के हत्यारों की तलाश में पुलिस ने मारे छापे
कनीना। ढाबा संचालक रविंद्र मर्डर केस के दूसरे दिन पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मामले में साइबर क्राइम ब्रांच की मदद ली जा रही रही है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए तीन टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन

गांव तलवाना निवासी रविंद्र (42) सेहलंग रोड पर ढाबा चलाता था। होटल के साथ ही उसके खेत लगते हैं। जिस पर वह खेती करता था। रात के समय वह ढाबा पर ही सोता था। मंगलवार की रात को काम कर ढाबा पर ही सो गया था। देर रात बदमाशों ने उसकी तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसके लिए तीन टीमें भी गठित की हुई है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई। जिसमें संदिग्ध नंबरों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने तलवाना रोड़ पर अन्य संस्थानों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है। अभी तक आरोपियों का का कोई सुराग नहीं लगा है। मृतक के पिता रोशन सिंह ने बताया कि रविंद्र मंगलवार को ढाबा को बंद रखता था। इस मंगलवार को भी उसने ढाबा को बंद रखा हुआ था। इस कारण उसके अन्य कर्मी नहीं आए थे।
विज्ञापन


रविंद्र मर्डर केस में पुलिस की तीन टीमें हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही हैं। मृतक से संबंध रखने वाले लोगों को भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है लेकिन जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साधुराम बिश्नोई, डीएसपी, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed