{"_id":"5cfc054abdec2207132d84af","slug":"156002029111-narnol-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों से मारपीट पर सरपंच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजली कर्मियों से मारपीट पर सरपंच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/बुचौली। गांव पाली के सरपंच और उसके साथियों ने 132 केवी सब स्टेशन में घुसकर बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में सरपंच सहित अन्य पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
सब स्टेशन के सीनियर इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि गांव पाली में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का 132 केवी सब स्टेशन है। इस सब स्टेशन से गांव में पाली में ही स्थित 33 केबी को बिजली सप्लाई दी जाती है। उन्होंने बताया कि 6 जून की रात 10 बजे गांव पाली का सरपंच सुरेंद्र और उसके साथ 8-10 साथी शराब पीकर आए। उन्होंने 132 केवी सब स्टेशन में घुसकर जीएसओ हेमंत और एसए मनोज के साथ मारपीट की और उनको सब स्टेशन से बाहर निकाल दिया। साथ ही कंप्यूटर की लीड को हटा दी और मुख्य सप्लाई को बंद कर दिया। लगभग पांच घंटे तक मुख्य सप्लाई बंद कर दी। दोनों कर्मचारियों ने राकेश और सीनियर सब स्टेशन इंजीनियर को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। घायल कर्मचारियों को उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनको उपचार दिया गया। बिजली निगम अधिकारियों ने पुलिस को भी सूचना गई। पुलिस ने सब स्टेशन पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस सीनियर सब स्टेशन इंजीनियर के बयान पर पाली के सरपंच और उसके साथियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पाली गांव की सप्लाई का था कंडक्टर खराब:
राकेश ने बताया कि हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के 132 केवी सब स्टेशन से डीएचबीवीएन के 33 केेेवी सब स्टेशन को बिजली सप्लाई जाती है। गांव पाली की सप्लाई 33 केवी सब स्टेशन से जुड़ी है। मुख्य लाइन का कंडक्टर खराब था। जिस कारण बिजली सप्लाई बाधित हो रही थी। इसको ठीक करने का कार्य 33केवी सब स्टेशन के कर्मचारियों का है। उनका काम तो केवल 33 केवी को बिजली सप्लाई देना ही है।
विज्ञापन
तीन दिन से बिजली थी बाधित:
गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन से गांव की बिजली सप्लाई नहीं चल रही थी। 45 डिग्री तापमान में लोगों का जीना दूभर हो रहा था। ग्रामीणों के कहने पर वह रात को सब स्टेशन गए थे। किसी ने शराब नहीं पी रखी थी। न ही किसी के साथ मारपीट की गई। बिजली कर्मियों से सप्लाई चालू करने की बात कही थी।
सरपंच और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत आई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-सुनील कुमार, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।