फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हादसे में हैड कांस्टेबल व उसके दोस्त की मौत

हादसे में हैड कांस्टेबल व उसके दोस्त की मौत

Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
हादसे में हैड कांस्टेबल व उसके दोस्त की मौत
हादसे में हैड कांस्टेबल व उसके दोस्त की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जोरासी बांध के समीप बने हनुमान मंदिर के पास मंगलवार शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक हरियाणा पुलिस का कांस्टेबल भी था। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

गांव बसीरपुर निवासी 29 वर्षीय सचिन पुत्र ओमप्रकाश हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर गुरुग्राम में कार्यरत था। वह छुट्टी पर घर आया था। सचिन व उसका दोस्त गांव बसीरपुर निवासी 24 वर्षीय अनुज पुत्र कृष्ण कुमार मंगलवार को बाइक से किसी काम से नारनौल आये हुए थे। मंगलवार को अपना काम निपटाने के बाद वे शाम करीब 6.30 बजे बाइक से नारनौल से वापस गांव लौट रहे थे। अभी वे निजामपुर रोड पर जौरासी बांधे वाले मंदिर के निकट ही पहुंचे थे कि कोई अज्ञात वाहन उन्हें पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। बाद में वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें पहचान कर इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर दोनों को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed