फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कंप्यूटर ऑपरेटर ने चेयरपर्सन के खिलाफ दी 95 हजार रुपये व लैपटॉप छीनने की शिकायत ,चेयरपर्सन रीना गर्ग ने रोहित पर लगाया सरकारी कागजों छेड़छाड़ का आरोप

कंप्यूटर ऑपरेटर ने चेयरपर्सन के खिलाफ दी 95 हजार रुपये व लैपटॉप छीनने की शिकायत ,चेयरपर्सन रीना गर्ग ने रोहित पर लगाया सरकारी कागजों छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 09 Jan 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटर ने चेयरपर्सन के खिलाफ दी 95 हजार रुपये व लैपटॉप छीनने की शिकायत ,चेयरपर्सन रीना गर्ग ने रोहित पर लगाया सरकारी कागजों छेड़छाड़ का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को चेयरपर्सन रीना गर्ग के पति सुरेंद्र बंटी ने एमई के पास बैठकर काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित सैनी का लैपटॉप और बैग छीन लिया। चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा कि एमई के पास काम कर रहा युवक पालिका का कर्मी नहीं है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। दूसरी ओर रोहित सैनी ने कहा कि वह पालिका का कंप्यूटर ऑपरेटर है। चेयरपर्सन ने उनसे लैपटॉप, 95 हजार की नकदी वाला बैग छीन लिया। इस बारे में रोहित सैनी ने पुलिस को चेयरपर्सन रीना बंटी और सुरेंद्र बंटी के खिलाफ शिकायत दी है। नगर पालिका में हुए इस हंगामे की कुछ लोगों ने मोबाइल में वीडियो बना ली।

पक्ष एक
पुलिस को दी शिकायत में नगर पालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा कि रोहित सैनी नगर पालिका कार्यालय में आकर कंप्यूटर और सरकारी कागजात से छेड़छाड़ कर रहा था। जब उसे जाने को कहा तो वह नहीं गया। 27 दिसंबर को भी रोहित सैनी के खिलाफ सरकारी कागज से छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। मंगलवार आठ दिसंबर को रोहित सैनी को चेयरपर्सन ने उसके सामान को सेवादार से कहकर जब्त कर लिया है। कार्यालय आदेश के अनुसार रोहित सैनी को बहुत पहले ही हटाया जा चुका है। रोहित ने पहले भी सरकारी फाइलें डिलिट कर दी थी। चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा कि लैपटॉप, बैग को पुलिस के पास जमा करवा रहे हैं। साथ ही रीना गर्ग ने रोहित सैनी पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पक्ष दो
रोहित सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह मंगलवार सुबह साढे़ 10 बजे नगर पालिका कार्यालय में म्यूनिसिपल इंजीनियर चमनलाल सैनी के पास बैठकर कार्य कर रहा था। तभी चेयरपर्सन रीना गर्ग और उसके पति सुरेंद्र बंटी वहां आकर बदतमीजी करने लगे। कहने लगे कि यहां काम कैसे कर रहा है। रोहित ने चेयरपर्सन को जवाब देते हुुए कहा कि मैं एमई के निर्देश पर काम कर रहा हूं। इसके बाद चेयरपर्सन के पति ने लैपटॉप छीनना शुरू कर दिया। वहीं, वीडियो बना रहा कार्तिक नाम का युवक मेरी कॉलर पकड़कर मुझे मारने दौड़ा। चेयरपर्सन तथा उसके पति ने मेरा निजी लैपटॉप और 95 हजार रुपये की सरकारी फीस वाला बैग जबरदस्ती ले लिया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। चेयरपर्सन, उसके पति और कार्तिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। पुुलिस तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मौके की वीडियो की जांच भी करेगी। मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर जांच की प्रक्रिया को पूरा करेगी।
- कृपाल सिंह, इंचार्ज, सिटी चौकी पुलिस, महेंद्रगढ़।
वर्जन
नगर पालिका में रोहित सैनी कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर है। रोहित भवन मैप और एनओसी के काम में मेरा सहयोग करता है। मंगलवार को वह सरकारी काम कर रहा था। ऑनलाइन मैप को क्लीयर कराने में उसका सहयोग लेता हूं।

- चमनलाल, म्यूनिसिपल इंजीनियर, महेंद्रगढ़।

फ्लैश बैक
नगर पालिका कार्यालय में 28 दिसंबर को भी हंगामा हुआ था। पालिका का एक कर्मी म्यूनिसिपल इंजीनियर के रिकार्ड रखी अलमारियों की चाबी लेकर बिना बताए कहीं चला गया था। जिसके बाद एमई ने पांच अलमारियों के ताले तुड़वाकर फाइलें निकालने के बाद लोगों को एनओसी तथा भवन मैप सौंपे थे। चेयरपर्सन रीना गर्ग ने ताले तुड़वाने के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें एमई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed