फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मुख्य आरोपी पंकज एवं मनीष का महेंद्रगढ़ में अस्पताल में लिए डीएनए सेंपल

मुख्य आरोपी पंकज एवं मनीष का महेंद्रगढ़ में अस्पताल में लिए डीएनए सेंपल

Tue, 25 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपी पंकज एवं मनीष का महेंद्रगढ़ में अस्पताल में लिए डीएनए सेंपल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। दुष्कर्म के मुख्य आरोपी पंकज फौजी और मनीष को सोमवार को एसआईटी टीम इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नेेतृत्व में महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में डीएनए टेस्ट के लिए लेकर आई। इस दौरान टीम में एएसआई रामचंद्र, एएसआई देवेंद्र, एएसआई प्रदीप कुमार, एएसआई हंसराज तथा सिपाही दिनेश कुमार साथ थे। जहां पर चिकित्सक नवीन अग्रवाल ने उनके सैंपल लिए। टीम में शामिल रामचंद्र एएसआई ने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा जाएगा। इसके बाद एसआईटी आरोपियों सहित कोर्ट की आर्डर कॉपी लेने के लिए महेंद्रगढ़ कोर्ट चली गई थी।
एएसआई रामचंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों को डीएनए टेस्ट के लिए अस्पताल लाया गया था। उनके सैंपल ले लिए हैं। आरोपियों से चार दिन के रिमांड के दौरान निशानदेही और अन्य पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि आर्डर कॉपी के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की सुबह सतनाली में बालाजी होटल के पास से उक्त दोनों आरोपियों को पकड़ा था। रात 11 बजे दोनों आरोपियों को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया था। मेडिकल कराने के बाद पुलिस टीम दोनों को न्यायाधीश निमित्त कुमार की कोठी पर पेश करने के लिए लेकर पहुंचे। न्यायाधीश ने कोर्ट में जाने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने रात 12 बजे आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 घंटे बाद किया आरोपियों को न्यायालय में पेश
जब पुलिस ने रात 12 बजे आरोपियों को कोर्ट में पेश किया तो लोगों के मन में पुलिस के प्रति सवाल थे। सुबह पांच बजे आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बावजूद पुलिस ने उनको दिन में न्यायालय में पेश क्यों नहीं किया। इस संबंध में एसआईटी टीम से से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई में आरोपी को पकड़ने के बाद 24 घंटे के अंदर न्यायालय में पेश करना होता है। यह मामला बड़ा होने के कारण दिनभर भी कागजी कार्रवाई चलती रही। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया।
थाने की खा रहे हैं दाल रोटी
मुख्य आरोपी पंकज और मनीष को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोसली थाने में रखा गया है। रात को भी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद कोसली थाने में ही रखा गया था। दो दिन से सुबह-शाम थाने की दाल रोटी खा रहे हैं। इसके अलावा दोनों ही आरोपियों की सुरक्षा भी पूरी रखी जा रही है।


कार्रवाई की कॉपी में हुई देरी
एएसआई रामचंद्र ने बताया कि पुलिस ने अदालत की ऑर्डर कॉपी का रात को इंतजार किया। लेकिन कोर्ट ने उन्हें ऑर्डर की कॉपी दिन में लेने को कहा। सोमवार दिन में करीब 3:30 बजे टीम अदालत में ऑर्डर की कॉपी लेने आई थी। कॉपी मिलने का दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोर्ट से कॉपी नहीं मिल पाई।
वर्जन
पुलिस दो आरोपियों की डीएनए टेस्ट के लिए अस्पताल में लेकर आई थी। पुलिस ने जो सैंपल मांगे थे वो सभी सैंपल लेकर उन्हें दे दिए हैं।
- नवीन अग्रवाल, एमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed