फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लूट की वारदात 45 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ रहे खाली

लूट की वारदात 45 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ रहे खाली

Sun, 10 Feb 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
लूट की वारदात 45 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ रहे खाली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा डेपर्स एंड रेमंड शोरूम पर शुक्रवार की रात हुई लूट के 45 घंटे बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इसी रात को जिले के गांव रायमलिकपुर बस स्टैंड पर स्थित पेट्रोल पंप पर भी लूट की वारदात हुई। पुलिस का माना है कि सीसीटीवी फुटेज से लग रहा है, इन्हीं आरोपियों ने महेंद्रगढ़ में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पेट्रोल पंप लूट की है। वैसे अभी कॉल डिटेल एवं डंप मिलान के बाद ही असलियत का पता चल पाएगा। इन मामले में क्राइम ब्रांच की टीम, स्पेशल स्टाफ नारनौल, स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीम लगी हुई हैं।
बता दें कि शुक्रवार रात ठीक 9 बजे परशुराम चौक स्थित हरियाणा डेपर्स एंड रेमंड शोरूम में शोरूम संचालक का बेटा मनीष गल्ले पर बैठा हुआ था। मनीष के सामने मेज पर उसका भतीजा सुनील बैठा बातें कर रहा था। मनीष का चचेरा भाई बल्ली शोरूम के ऊपर वाले हिस्से में काम कर रहा था। इस बीच तीन युवक दुकान में घुसे। तीनों मिल कर शोरूम से 38 हजार रुपये लूट लिए थे। इसी दौरान मनीष को पिस्तौल सटाकर पूछा बाकी पैसा कहां है? मनीष ने बताया कि बाकी के पैसे उसके पापा ले गए।
विज्ञापन

करीब 10 मिनट बाद ही तीनों लुटेरे पिस्तौल लेकर मसानी चौक स्थित सरकार सैलून पर पहुंच गए। यहां शोरूम संचालक बृजलाल रोहिल्ला शेव करा रहे थे। हाथ में पिस्तौल लेकर पहुंचे लुटेरे ने सीधे बृजलाल को पिस्तौल सटाकर उनकी जेबों से 28 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। साथ ही उनके एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी कागजात भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वारदात को गंभीरता से ले रही है। सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरों के मिलान से लगता है कि दोनों ही जगह इन्हीं आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच, स्पेशल स्टाफ नारनौल, स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ सहित तीन टीमें बना रखी हैं जो आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed