फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गांव सेहलंग में व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर कि आत्म हत्या

गांव सेहलंग में व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर कि आत्म हत्या

Sat, 15 Sep 2018 01:18 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
गांव सेहलंग में व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर कि आत्म हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव सेहलंग में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा आत्महत्या कर ली। परिजन उसे उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार विक्रम पुत्र रामभक्त (38) निवासी सेहलंग ने सुबह कमरे में रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दिए बयान में मृतक के चाचा रामनिवास ने बताया कि शुक्रवार रात को उसका भतीजा विक्रम घर पर आया और उसे बताने लगा कि मामन पुत्र श्योनारायण पिछले 10 दिन से परेशान कर रहा है। एक बार मामन ने मेरे के पास फोन करके कहा कि मैं सीआईए से बोल रहा हूं। सेहलंग बस अड्डे पर आ जाओ। जब वह वहां पर पहुंचा तो मामन एक दुकान पर बैठा था। वहां पर उसने मामन से पूछा कि किसने बुलाया तो कहने लगा कि मैं मजाक कर रहा था। उसने मामन से कहा तेेरे ताऊ के लड़कों ने मर्डर कर रखा है। इस प्रकार के मजाक अच्छे नहीं हैं। इतना कहते ही मामन ने धमकी दी कि मैं चाहूं तो तुझे भी मर्डर केस में फंसवा सकता हूं। रामनिवास ने बताया कि धमकी मिलने के बारे में विक्रम ने तीन दिन पहले अपनी पत्नी को भी बताया था। इसी से परेशान होकर विक्रम ने शुक्रवार सुबह फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के चाचा रामनिवास के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और मामन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed