फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   राजपाल मर्डर केस में एक आरोपी की और हुई गिरफ्तारी, अब चार आरोपी गिरफ्तार

राजपाल मर्डर केस में एक आरोपी की और हुई गिरफ्तारी, अब चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
राजपाल मर्डर केस में एक आरोपी की और हुई गिरफ्तारी, अब चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजपाल की हत्या के मामले में कनीना पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट नारनौल पेश कर फरीदाबाद बाल सुधार गृह में भेज दिया है। अब तक पुलिस उक्त मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। परंतु परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हो रहे। मृतक के भतीजे अश्वनी ने बताया कि पुलिस मुख्य आरोपी अनिल, अशोक, शुभम और नरेंद्र बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त वारदात को 10 से 12 दिन का समय बीत चुका है। परंतु अभी तक मुख्य आरोपी बाहर ही घूम रहे हैं। इनके नाम एफआईआर में भी दर्ज हैं। उसने बताया कि वो उप पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक से मिल चुके हैं। उसने बताया कि वो इसकी शिकायत सीएम विंडो में लगाएंगे और आईजी सुभाष से मिलकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि गांव सेहलंग में 26 अगस्त को कुत्ते को लेकर दो गुटों में आपस में झगड़ा हो गया था। झगड़े में सेहलंग निवासी राजपाल को गंभीर चोटें आई थीं जिसकी तीन चार दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने पांच-छह नामजद तथा 30 से 35 नामालुम व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस आरोपी प्रदीप मालड़ा निवासी को पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। उसने रिमांड पर अपने ही गांव के तीन चार लोगों के नाम उजागर किए थे। उसके बाद पुलिस जितेंद्र और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया था, जिनको शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने गांव बवाना निवासी एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वर्जन
राजपाल मर्डर केस में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट नारनौल पेश करके फरीदाबाद बाल सुधार गृह में भेज दिया। उक्त मामले में पुलिस अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपियों को पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिरुद्ध कुमार, थाना प्रभारी कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed