फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   साड़ी शोरूम से एक दंपति से पैसे चुराना पड़ा महंगा

साड़ी शोरूम से एक दंपति से पैसे चुराना पड़ा महंगा

Fri, 23 Jun 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
साड़ी शोरूम से एक दंपति से पैसे चुराना पड़ा महंगा
फोटो नंबर छह से आठ
विज्ञापन


साड़ी शोरूम से दंपति के पैसे चुराना पड़ा महंगा
- दंपति ने सरे बाजार की महिला की पिटाई, रुपये किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
दो महिलाओं को एक साड़ी शोरूम पर आये दंपति के दस हजार रुपये चुराना महंगा पड़ गया। ग्राहक को जब उसके पैसे चुराने की भनक लगी तो उसने महिलाओं की तलाश की। बाद में महिलाओं के होंडा चौक के पास होने की सूचना मिली। जहां पर जाकर दंपति ने दोनों महिलाओं की तलाशी ली तथा सरे बाजार पिटाई कर दी। इनमें से एक महिला के पास चुराई गई रकम भी बरामद हो गई। हालांकि इस बारे में किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं की। यह घटनाक्रम काफी देर तक चला। जिससे वहां जाम की स्थिति भी बन गई।
शहर के महावीर चौक मुख्य बाजार से वीरवार को करीब दो बजे एक साड़ी के शोरूम में ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं ने बड़ी चालाकी से ग्राहक दंपति के बैग से दस हजार रुपये व एटीएम कार्ड चुरा लिए और रफू चक्कर हो गईं। जैसे ही दंपति व दुकानदार को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने उक्त महिलाओं को शहर के बाजारों में तलाश किया। परंतु कही नहीं मिली। इसके बाद दंपति को सूचना मिली उक्त महिलाएं शहर के हीरो होंडा चौक पर देखी गई हैं। सूचना मिलने पर दंपति तुरंत हीरो होंडा चौक पर पहुंचा, जहां उन्होंने उक्त महिलाओं से पूछताछ की, लेकिन वे बचती रही। इसके बाद दंपति ने महिलाओं से सख्ती से पूछताछ करते हुए उनकी तलाशी ली तो एक महिला के पास चुराए हुए दस हजार रुपये बरामद हो गए। परंतु एटीएम कार्ड नहीं मिला। देखते ही देखते हीरो होंडा चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं इतना सब होने के बावजूद भी किसी ने भी पुलिस को सूचित करने की जहमत नहीं उठाई और उक्त महिलाओं को जाने दिया।
विज्ञापन


भीड़ के चलते हीरो होंडा चौक पर लगा जाम
इस दौरान हीरो होंडा चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके चलते निजामपुर रोड का ट्रैफिक करीब आधे घंटे तक रुका रहा। जिसके चलते जाम जैसी स्थिति बन गई। इससे वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। परंतु इतना सब होने के बाद भी पुलिस की ओर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति ने नहीं दी पुलिस को शिकायत
महिलाओं से चुराई गई राशि बरामद होने के बावजूद भी न तो दंपति और न ही किसी अन्य द्वारा पुलिस कोई सूचना दी गई। सभी लोग पुलिस को सूचना देने से बचते रहे, वहीं अपने स्तर पर ही मामले को सुलझाने का प्रयास करते दिखाई दिए। हालांकि रुपये बरामद होने के बाद उक्त महिलाओं को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed