फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अलग-अलग तीन सड़क हादसों में छात्र व शिक्षक की मौत,आठ हुए घायल

अलग-अलग तीन सड़क हादसों में छात्र व शिक्षक की मौत,आठ हुए घायल

Tue, 19 Feb 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग तीन सड़क हादसों में छात्र व शिक्षक की मौत,आठ हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। अलग-अलग तीन सड़क हादसों में रविवार की रात शिक्षक और छात्र की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संबंधित थाना पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैैं। तीनों ही मामले में लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।
पहला मामला
पुलिस के अनुसार घाटाशेर गांव निवासी 18 वर्षीय आईटीआई छात्र दिनेश व राहुल बाइक से नीरपुर गांव में दोस्त के लगन समारोह में आए थे। रविवार की रात करीब पौने 11 बजे बाइक से वापस गांव जा रहे थे। निजामपुर रोड पर सैनी धर्मकांटा के पास कैंटर की चपेट में आए। राहगीरों ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर दिनेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया की राहुल का उपचार चल रहा है। कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरा मामला
ऑल्टो कार की चपेट में आने से शिक्षक की मौत
दूसरे मामले में गोमला गांव निवासी राम सिंह (52) राजकीय स्कूल सुंदरह में टीचर थे। रविवार की रात नारनौल में बेटे अविनाश के साथ एक शादी समारोह में आए थे। रात को बाइक से अटेली-कनीना रोड से गांव जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में राम सिंह की मौत हो गई जबकि बेटे को मामूली चोट आई है। फैजाबाद पुलिस चौकी प्रभारी अमरदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बेटे की शिकायत पर ऑल्टो चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। कार नंबर की मदद से मालिक की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मामला
ट्रक-पिकअप की भिड़ंत, सात घायल
रेवाड़ी रोड पर रविवार की रात करीब पौने 12 बजे ट्रक और पिकअप की भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप सवार सात लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। महाबीर पुलिस चौकी प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि रात को एक पिकअप शादी समारोह से सामान और लेबर लेकर नारनौल आ रही थी। दूसरी ओर नारनौल से एक ट्रक अटेली की ओर जा रहा था। गंदे नाले के आगे दोनों की भिड़ंत हो गई। इससे पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक समेत सभी को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने चालक समेत तीन श्रमिकों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। प्रभारी ने बताया कि अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। घायलों में मुकेश, शिव कुमार, रामफल व तीन अन्य थे। पिकअप मालिक राज कुमार ने बताया कि चालक समेत तीन आगे सवार थे। जबकि अन्य पीछे बैठे हुए थे।


पिछले साल 215 लोगों की हुई थी मौत
जिले में सड़क हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले साल जिले में 454 सड़क हादसों में 215 लोगों की अकाल मौत हो गई थी जबकि 416 घायल हो गए थे। जनवरी में 36 सड़क हादसों में 15 लोगों की मौत जबकि 43 घायल हो चुके हैं। शहर के आउटर एरिया में हैवी वाहनों के कारण थोड़ी से लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed