फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भीड़ द्वारा हत्यारोपी को काबू कर सौंपने के बावजूद पुलिस ने देर रात दिखाई गिरफ्तारी

भीड़ द्वारा हत्यारोपी को काबू कर सौंपने के बावजूद पुलिस ने देर रात दिखाई गिरफ्तारी

Tue, 12 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
भीड़ द्वारा हत्यारोपी को काबू कर सौंपने के बावजूद पुलिस ने देर रात दिखाई गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
सुनीता मर्डर केस मामले में पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र की गिरफ्तारी रविवार रात 9:40 बजे की दिखाई है। उसकी यह गिरफ्तारी महेंद्रगढ़ शहर से दिखाई गई है। जबकि आरोपी को मोहल्लेवासियों ने मर्डर करते समय ही पकड़कर सुबह करीब साढ़े छह बजे ही पुलिस को सौंप दिया था। इसकी फोटो भी न्यूज में प्रकाशित की गई है। अगर यह मामला किसी नेता या अधिकारी से जुड़ा हुआ होता था तो शायद उसकी गिरफ्तार उसी समय दिखा दी जाती। किंतु यह मामला एक गरीब परिवार का था। गिरफ्तारी देर से दिखाए जाने का कोई कारण सामने नहीं आया है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि जब तक कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक गिरफ्तारी नहीं दिखाई जा सकती।
सोमवार को आरोपी को एसडीऐएम हिमांशु की कोर्ट में पेश किया गया, जिससे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ भी की। आरोपी जोगेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह उसकी मदद करता था। नौ जून को वह सुनीता के घर पर गया था। सुनीता के घर पर एक अन्य आदमी आया हुआ था। जब उसने सुनीता को उसके घर पर उक्त आदमी के आने के लिए मना किया। इसके बाद सुनीता का उससे झगड़ा हो गया था। 10 जून को सुबह उसने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, इस मामले में दी गई शिकायत में पैसों का लेनदेन का मामला दिखाया गया है।
विज्ञापन

आपको बता दें कि गांव ताजपुर निवासी सुनीता अपने बेटे निक्की के साथ मोहल्ला लाला वाला कुआं पर सुनील के मकान में पिछले दस दिन से किराए पर रह रही थी। उसका अपने पति संजय के साथ तलाक का केस चल रहा था जिस कारण वह आठ से दस वर्ष से महेंद्रगढ़ में अपने बेटे के साथ रह रही थी। गांव बुचौली में जोगेंद्र से उनकी दूर की रिश्तेदारी थी। जिस कारण उसका घर पर आना जाना रहता था। रविवार की सुबह छह जोगेंद्र ने कैंची एवं ईंट से सुनीता की उसके लड़के निक्की के सामने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मृतका के बेटे निक्की के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। रविवार की रात को पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जिससे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
सोमवार दोपहर एक बजे सुनीता के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। उसके बाद मामले की जांच की गई थी और सबूत एकत्रित किए गए। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी दिखाई गई है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय एसडीजेएम की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- कैलाश चंद सोनी, पुलिस चौकी इंचार्ज, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed