फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में सैनिक और उसकी पत्नी की मौत

ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में सैनिक और उसकी पत्नी की मौत

Sat, 20 Jan 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में सैनिक और उसकी पत्नी की मौत
ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में सैनिक और उसकी पत्नी की मौत
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ की बणी के पास वीरवार रात करीब ढाई बजे एक ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में दंपति की मौत हो गई। हादसे में तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। दिल्ली के दरियावपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी रेणु और चार वर्षीय पुत्री दिव्या के साथ मधुबन से नारनौल के मोहल्ला नई सराय आते समय हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
दिल्ली के दरियावपुर निवासी करीब 25 वर्षीय प्रदीप कुमार आर्मी में कार्यरत था। वह कुछ दिनों की छुट्टी पर आया हुआ था। प्रदीप के मामा के बेटी की 24 जनवरी को शादी होनी है। इसलिए वह अपनी पत्नी 23 वर्षीय रेणु और चार वर्षीय पुत्री दिव्या के साथ वीरवार को अपने मामा के यहां मधुबन गया था। मधुबन से लौटते समय उन्हें देर हो गई तो वे दिल्ली की बजाय नारनौल अपने साले संदीप से मिलने के लिए निकल गए। जैसे ही वह रात करीब ढाई बजे सिसोठ मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रदीप व रेणु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी तीन साल की पुत्री दिव्या बुरी तरह घायल हो गई। जिसे महेंद्रगढ़ उपनागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कार को काटकर निकाले शव
हादसा इतनी बुरी तरह था कि कार के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए थे। वहीं पति-पत्नी के शव भी कार में बुरी तरह फंस गए थे। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने रात को ही कटर से कार को काटकर शवों को निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में हुई थी दोनों की शादी
नारनौल। मोहल्ला नई सराय निवासी रामकिशन की पुत्री रेणु की शादी 2014 में हुई थी। शादी के बाद पति आर्मी में होने के कारण रेणु का अधिकांश समय नारनौल में ही गुजरा था। रेणु काफी मिलनसार थी। शुक्रवार सुबह जैसे ही रेणु के साथ हादसा होने की सूचना मोहल्लावासियों को लगी तो पूरा मोहल्ला एकत्र हो गया। रेणु की मम्मी हार्ट की पेसेंट होने के कारण परिजनों ने दोपहर बाद तक उन्हें बेटी की मौत की खबर नहीं बताई।


दोपहर बाद हुआ पोस्टमार्टम, ट्रक चालक फरार
पुलिस ने मृतक के पिता सूरजमल के बयान पर दोपहर को सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ में दंपति का पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे गए। हादसे के बाद ट्रक चालक बणी के पास ही अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed