फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   व्यापार करने के लिए रखे ढाई लाख रुपये चुराये

व्यापार करने के लिए रखे ढाई लाख रुपये चुराये

Tue, 27 Feb 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
व्यापार करने के लिए रखे ढाई लाख रुपये चुराये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। बिजनेस करने के लिए घर पर रखे ढाई लाख रुपये और घर में रखे जेवरों को दिन-दहाड़े चोर चुरा ले गए।
घर का ताला टूटे होने की सूचना मिलने पर मकान मालिक वहां पहुंचा तथा घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शहर के वार्ड नंबर 10 में दोपहर 11 बजे की है।

कस्बा के वार्ड न. 10 में रहने वाला मनोज ने बस स्टैंड के पास परचून की दुकान कर रखी है। वहीं उसका भाई बाहर बिजनेस करता है। वह सोमवार सुबह नौ बजे खाना खाकर बस स्टैंड स्थित अपनी दुकान पर चला गया। उसकी मां व उसकी पत्नी दोनों घर को ताला लगाकर 10 बजे श्याम बाबा का झंडा लेकर जैतपुर धाम चढ़ाने चली गई। पीछे से किसी ने घर की ग्रिल और ताला तोड़कर घर पर रखे ढाई लाख रुपये और जेवर चुरा लिए। घर का ताला टूटा देखकर लोगों ने दुकानदार मनोज को इसकी सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचे हवलदार मनोज व अन्य कर्मियों ने घटना की जानकारी परिजनों से जुटाई। वहीं पीड़ित मनोज ने बताया कि वह व उसका भाई बिजनेस करते हैं। बिजनेस के लिए ही ढाई लाख रुपये की राशि कहीं से जुटाकर घर में रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed