{"_id":"5df90ff08ebc3e87bb5b4d74","slug":"crime-murder-police-arrest-accused-not-narnol-news-rtk532849023","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपिन हत्याकांड ः आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, साइबर टीम भी जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपिन हत्याकांड ः आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, साइबर टीम भी जुटी
विज्ञापन
विपिन सोनी उर्फ बंटी मर्डर केस मामले में पुलिस आरोपी श्रवण सोनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सैल मोबाइल नंबर ट्रेस कर रही है। सीआईए टीम भी छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक विपिन उर्फ बंटी चार पांच वर्षों से इसके साथ रहता था। विपिन पर भी जयपुर थानों में चार पांच मुकदमे दर्ज हैं।
इस मामले में नाहरगढ़ थाने जयपुर से जांच अधिकारी सुरेश मीणा ने बताया कि उक्त मामले में मृतक की पत्नी का बयान दर्ज कर लिए हैं। उसने बताया कि दो तीन वर्ष से वह शराब का आदि था। उसके साथ मारपीट करता था। पिछले दो महीने से वह अपने पिता के पास दूसरे घर में रहता था। पिछले एक महीने से उसकी अपने पति से मुलाकात नहीं हुई।
बता दें कि 15 दिसंबर की अल सुबह जयपुर निवासी विपिन सोनी उर्फ बंटी की हत्या कर झगड़ौली नहर के पास फेंक दिया था। 16 दिसंबर को मृतक के पिता कैलाश जौहरी अपने छोटे बेटे एवं जयपुर पुलिस के साथ महेंद्रगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने सोडाला थाने के हिस्ट्रीशीटर श्रवण सोनी पर हत्या का आरोप लगाया था। पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि श्रवण सोनी 2 दिसंबर को उसके घर से विपिन को अपने साथ लेकर गया था। उसके बाद से वह गायब था। 15 दिसंबर की सुबह श्रवण सोनी ने विपिन की हत्या करने के बाद उसकी मृतक की पत्नी अंजू के पास व्हाट्सएप पर कॉल कर उसके मारने की सूचना दी थी। इस मामले में पुलिस ने झगड़ौली के पंच मनोज कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस की सीआईए टीम आरोपी को पकड़ने के लिए जुटी हुई है। साइबर सेल की टीम ने आरोपी का मोबाइल ट्रेस कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ स्थानों पर सीसीटीवी रिकार्डिंग की जांच भी की जा रही है।
- महाबीर सिंह, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ