{"_id":"6a987a093a4ba2a0aa0fc299","slug":"creativity-shines-through-the-spirit-of-hindi-visual-writing-competition-organized-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129682-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हिंदी के रंग में दिखी रचनात्मकता, दृश्य लेखन प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हिंदी के रंग में दिखी रचनात्मकता, दृश्य लेखन प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
फोटो संख्या:79-हिंदी पखवाड़े के अंर्तगत आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते==स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के तहत बुधवार को दृश्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने चित्रों और दृश्यों के आधार पर हिंदी में अपने विचारों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संदेश में कहा कि भारत विविध भाषाओं वाला देश है। हमारी मातृभाषाओं में भारतीय संस्कृति और विरासत की झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भारतीय भाषाओं पर गर्व होना चाहिए। विश्वविद्यालय राजभाषा हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें अपनी रचनात्मक प्रतिभा और विचारों को सामने रखने का बेहतर अवसर देते हैं। दृश्य लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने अपनी कल्पनाशीलता और भाषा कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार, इस तरह की प्रतियोगिताओं से विश्वविद्यालय में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा मिलता है। साथ ही भारतीय भाषाओं के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में भी मदद मिलती है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदी के प्रति अपनी रुचि दिखाई।