फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crackdown on sanitation workers' strike; five facing suspension.

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्ती, पांच के निलंबन की तैयारी

Sat, 12 Sep 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on sanitation workers' strike; five facing suspension.
फोटो नंबर-07धरने पर कर्मचारियों से बातचीत करते डीएमसी रणबीर सिंह। संवाद
नारनौल। नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल की हड़ताल शुक्रवार को 37वें दिन भी जारी रही। नगर आयुक्त रणबीर सिंह ने हड़ताली कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए सभी को नोटिस जारी करने और पांच कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण आमजन को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रणबीर सिंह और जेई विकास शर्मा हड़ताल स्थल पर पहुंचे। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से कहा कि सरकार उनकी मांगें मान चुकी है। उन्होंने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि हड़ताल जारी रहने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले शांतिपूर्ण धरने और मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सफाई व्यवस्था को देखते हुए नरमी बरती गई थी, लेकिन अब हड़ताल को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसलिए नोटिस देने के साथ पांच कर्मचारियों के निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जा रही ह
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। नगर परिषद में जिलाभर के सफाई कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान महापंचायत का आयोजन कर कर्मचारियों ने अपनी मांगें दोहराईं।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कौशल रोजगार के कर्मचारियों को पालिका सूची में शामिल करना, घर-घर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देना और ठेका प्रथा समाप्त करना शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
कर्मचारियों ने सरकार पर समझौते का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 13 मई 2026 को सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ था। यदि इसे समय पर लागू किया जाता तो हड़ताल की नौबत नहीं आती।

महापंचायत को अग्निशमन विभाग के इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह, जिला प्रधान राहुल सारवान, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, सीटू जिला सचिव रोहतास सिंह, जिला संयोजक हरिराम सिंह, किसान नेता धर्मेंद्र, मास्टर शेर सिंह, पूर्व पार्षद सतीश कुमार सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed