{"_id":"6a9efcdea0fd33ebfe0ea764","slug":"crackdown-on-overloaded-vehicles-speeding-unchecked-on-the-roads-9-caught-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145022-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, 9 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, 9 पकड़े
विज्ञापन
फोटो 35ओवरलोड वाहनों के चालान करते टीम। स्रोत टीम
नारनौल। सड़कों पर क्षमता से अधिक सामान लेकर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी, परिवहन विभाग और जिला गुप्तचर इकाई की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने कनीना-महेंद्रगढ़ रोड और रेवाड़ी-नारनौल रोड पर जांच अभियान चलाकर 9 ओवरलोड वाहन पकड़े। इन सभी पर कुल 4 लाख 71 हजार रुपये के चालान किए गए।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के निरीक्षक सतेन्द्र के नेतृत्व में एडीटीओ आरटीए विभाग नारनौल नवीन कुमार और जिला निरीक्षक गुप्तचर इकाई नारनौल सुनील कुमार की टीम ने पहले कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर वाहनों की जांच की। इस दौरान पांच वाहन क्षमता से अधिक सामान लेकर चलते मिले। टीम ने इनके चालान किए और सभी वाहनों को श्री बालाजी पार्किंग, कनीना में खड़ा करवाया।
इसके बाद टीम ने रेवाड़ी-नारनौल रोड पर भी जांच अभियान चलाया। यहां चार ओवरलोड वाहन पकड़े गए। कार्रवाई के बाद इन वाहनों को सीताराम पार्किंग, बाछोद में खड़ा करवाया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार ओवरलोड वाहन सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। क्षमता से अधिक भार होने के कारण वाहन को नियंत्रित करना मुश्किल होता है और सड़क पर हादसे की आशंका भी बढ़ जाती है। इसके अलावा भारी वाहनों से सड़क को भी नुकसान पहुंचता है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।