फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crackdown on Commercial Use of Domestic Gas: 13 Cylinders Seized

Mahendragarh-Narnaul News: घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर कसा शिकंजा, 13 सिलिंडर जब्त

Sun, 15 Mar 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on Commercial Use of Domestic Gas: 13 Cylinders Seized
फोटो नंबर-05छापामार कार्रवाई के दौरान सिलिंडर जब्त करती विभाग की टीम। संवाद
नारनौल। घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शहर में कई स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया। कई होटल और ढाबों पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करते पाए जाने पर टीम ने 13 सिलिंडर जब्त किए। टीम ने संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

टीम ने शहर के रेवाड़ी रोड, सिंघाना रोड, निजामपुर रोड और महावीर चौक क्षेत्र में स्थित होटल व ढाबों की जांच की। इसके अलावा अटेली में भी कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई जगहों पर होटल संचालक घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करते मिले। टीम ने मौके पर संचालकों को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

अचानक हुई कार्रवाई का असर यह रहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर स्थित करीब एक दर्जन होटल व ढाबा संचालकों ने कुछ समय के लिए सामान बनाना ही बंद कर दिया।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) सावित्री ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई होटल व ढाबों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। शनिवार को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। छापेमारी के लिए छह टीमों का गठन किया गया है और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा वहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए विभाग समय-समय पर ऐसे अभियान चलाता है। उन्होंने होटल व ढाबा संचालकों को हिदायत दी कि वे केवल कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही इस्तेमाल करें।
संचालक बोलेमजबूरी में कर रहे इस्तेमाल
ढाबा संचालक हिमांशु सैनी ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण वे मजबूरी में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है।


तीसरे दिन भी लगी रही लाइन
गैस सिलिंडरों को लेकर शनिवार को भी एजेंसियों के बाहर कतार लगी रही। एजेंसी संचालक रमेश कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा है और लोगों को वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की मांग आगे भेजी गई और जिनके पास कनेक्शन हैं उसके हिसाब से जल्द ही कॉमर्शियल गैस सिलिंडर भी आने संभावना है। इसके बाद स्थिति पहले की तरह सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed