{"_id":"5f0ca78c8ebc3e63d91261e0","slug":"corona-patent-folsh-news-bijli-office-narnol-news-rtk5638884146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीज मिलने की झूठी खबर से बिजली निगम कार्यालय में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीज मिलने की झूठी खबर से बिजली निगम कार्यालय में अफरा-तफरी
विज्ञापन
बिजली निगम का दफ्तर।
- फोटो : Narnol
बिजली निगम के महेंद्रगढ़ रोड कार्यालय में सोमवार को एक अप्रेंटिस कर्मचारी के कोरोना मरीज मिलने की खबर से दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसकी सूचना पर अन्य कर्मचारी कार्यालय से चले गए तो कुछ जांच कराने अस्पताल पहुंच गए। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि बाद में मामला झूठा निकला।
एसडीओ विशाल राजपूत ने बताया कि आप्रेटिंस कर रहा एक युवक ने सुबह अन्य कार्यालय के कर्मचारियों को फोन कर बताया कि उसकी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। इस सूचना से कई कर्मचारी अस्पताल में सैंपल देने पहुंच गए और कुछ कर्मचारी आफिस से बाहर चले गए। मामले को गंभीरता को लेते हुए उन्होंने सीएमओ को पत्र लिखकर मामले की जानकारी ली। दोपहर बाद पता चला कि कर्मी से झूठी सूचना दी थी। हेल्थ विभाग के पास युवक के नाम का किसी कर्मचारी सैंपल नहीं दिया था। उसके गांव का भी कोई उसके नाम से पॉजिटिव नहीं है। एसडीओ ने बताया कि इसकी जानकारी कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव को दी। वह भी कार्यालय पहुंचे लेकिन इस दौरान कार्यालय से अधिकांश कर्मचारी निकल चुके थे।
सिटी थाने को किया बंद
दूसरी ओर सिटी थाने का एक कर्मचारी कोरोना मरीज मिला था। इसके बाद से थाने में लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले गहली चौक और सीआईए नारनौल के कर्मी कोरोना मरीज मिलने के बाद लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। बता दें कि अब पुलिस कर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले रहे हैं। आरोपियों व अन्य लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हो रहे हैं।