फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona infected one death 12 new positive

जिले में कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 12 नए संक्रमित मामले आये

Mon, 07 Jun 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
corona infected one death 12 new positive
जिले में सोमवार को 12 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। वहीं एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21607 हो गई है। सोमवार को 57 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 21200 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को मोहल्ला नलापुर नारनौल के एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिला में 140 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 267 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 7 जून तक 184091 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 98901मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 263258 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1820 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची:
दया नगर नारनौल -1, बागोत -1, चितलांग-5, खातोदड़ा -1, नांगल कालिया -1, तलोट में 3 मिले हैं।
8 को 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 से ऊपर के लोगों का किया जाएगा कोविड-19 टीकाकरण जिले में 8 जून को 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 से ऊपर के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 8 जून को आंतरी, बाछौद, बलाह कला, बायल, भोजावास, बिगोपुर, छिलरो, धनौंदा, माधौगढ़, मंडलाना, मुंडिया खेड़ा, सिरोही बहाली, पाली, रामपुरा, मालड़ाबास व सिहमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 साल से ऊपर के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार दौचाना, कनीना, नांगल चौधरी, नांगल सिरोही, सतनाली, सेहलंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 साल से ऊपर के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नागरिक अस्पताल नारनौल, उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली व महेंद्रगढ़ में 45 साल से ऊपर के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed