फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Corona infected in the brawl turned out to be infected

झगड़े में शामिल नामजद कोरोना पॉजिटिव

Wed, 07 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Corona infected in the brawl turned out to be infected
अटेली थाने में दो दिन पहले एक झगड़े के मामले में नामजद व्यक्ति के कोरोना संक्रमित आने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

अटेली थाने में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल एंबुलेंस टीम ने थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार समेत 14 कर्मियों व अटेली कस्बे में 20 लोगों के सैंपल लिए। मोबाइल टीम इंचार्ज सत्येंद्र चौहान व सुदेश ने बुधवार को अटेली क्षेत्र में सैंपल लिए। सत्येंद्र चौहान ने बताया कि अटेली थाने में गांव रामपुरा निवासी एक युवक जो अपने मामा के गांव राजपुरा में रहता हैं। उसका किसी से झगड़ा हो गया था। अदालत में पेश करने से पूर्व उसकी मेडिकल रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद उसके संपर्क में आने वाले के सैंपल लिए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस हिरासत में नहीं रखा गया, उसे जमानत मिल गई थी। अटेली अस्पताल के प्रभारी डॉ. आदित्य यादव ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed