फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   contrnment zone his death

कंटेनमेंट जोन में बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की मौत

Sun, 28 Jun 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
contrnment zone his death
मृतक के घर के बाहर खड़े प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : Narnol
खंड के गांव थनवास में बने कंटेनमेंट जोन में रविवार को 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जो किडनी की बीमारी से ग्रसित था। पिछले कई सालों से बीमार चल रहा था। कंटेनमेंट जोन में होने के कारण मृत व्यक्ति का प्रशासन की देखरेख में अंतिम संस्कार करवाया गया। अंतिम संस्कार से पहले मृतक का कोरोना सैंपल लिया गया है। जबकि ग्रामीणों ने कई बार मेडिकल टीम से इस व्यक्ति का कोरोना सैंपल लेने की बात कही थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसका कोरोना सैंपल नहीं लिया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि गांव थनवास में एक हफ्ते में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले थे। जिससे उस मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। मृतक व्यक्ति भी उसी कंटेनमेंट जोन में संक्रमित पाए गए लोगों के पड़ोस में रहता था। लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त था। जिसका रविवार को निधन हो गया। कंटेनमेंट जोन में होने के कारण मृतक की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। जिसके बाद बीडीपीओ प्रमोद कुमार, थाना प्रभारी राजकरण, एसएमओ डॉ. अरूण कालरा, डॉ. अविनाश पूनिया अपनी मेडिक़ल टीम के साथ मौके पर पंहुचे और मृतक का कोरोना सैंपल लेकर पीपीई किट पहनाकर प्रशासन की देखरेख में अंतिम संस्कार किया गया। नांगल चौधरी के एसएमओ डॉ. अरूण कालरा ने बताया कि रविवार को उस मोहल्ले में एक व्यक्ति के मरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर मेडिकल टीम पहुंची और मृतक का कोरोना सैंपल लिया गया हैं। पीपीई किट पहनाकर प्रशासन की देखरेख में अंतिम संस्कार किया गया हैं। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति पिछले कई सालों से किडनी की बीमारी से ग्रसित था। जिसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

वहीं नांगल चौधारी में रविवार को भी एक ओर कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला है जो कि वकील बताया जा रहा हैं। जिसको घर पर आइसोलेट किया गया है। गांव बनिहाड़ी व दौखेरा में भी कोरोना संक्रमित मिले है। वहां के लोगों की मेडिकल टीमों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed