फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contract Health Workers Union submitted memorandum to Health Minister

Mahendragarh-Narnaul News: अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Contract Health Workers Union submitted memorandum to Health Minister
फोटो नंबर-17स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को ज्ञापन सौंपते अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदा​ध
नारनौल।
विज्ञापन

अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को मांगपत्र सौंपा।

कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन संघ के प्रधान भूपेश पालीवाल के नेतृत्व में सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों की जॉब सुरक्षा व आठ प्रतिशत वेतन में बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उनके स्वास्थ्य मंत्री बनने से उनको काफी आस जगी है, इसलिए वे उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर इसे पूरा करें। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रधान के साथ जिला सचिव विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष कर्मवीर, घनश्याम व अरुण सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed