फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contaminated water from the drain filled the houses, 200 families of the colony were troubled.

Mahendragarh-Narnaul News: नाले का दूषित पानी घरों में भरा, कॉलोनी के 200 परिवार परेशान

Sat, 14 Sep 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 14 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water from the drain filled the houses, 200 families of the colony were troubled.
फोटो नंबर-12नाले के बाहर सड़क पर जमा गंदे पानी में से गुजरती महिला। संवाद
नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित बिजली पावर हाउस के पीछे बनी कॉलोनी में नाले का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है। जिस कारण कॉलोनी में रह रहे करीब 200 घरों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी और घरों में घुसे गंदे पानी के कारण आए दिन हादसे हो रहे है और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया मगर समाधान के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले का पूरा निर्माण नहीं किया गया था। जिस कारण नाले के दूषित पानी का उचित निकास नहीं हो पाता और दूषित पानी कॉलोनी में फैल गया है। लोगों का कहना है कि यह समस्या बहुत लंबे समय से बनी हुई है और गर्मियों को छोडकर पूरे साल कॉलोनी में गंदा पानी जमा रहता है। बरसात के मौसम में तो नाले का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन ने दौरा कर दिया था समाधान का आश्वासन
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब साल भर पहले लोगों को हो रही समस्या के मद्देनजर नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी कॉलोनी का दौरा किया था और जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। मगर एक साल बीत जाने के बाद भी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में फैले दूषित पानी को नहर में डालने के लिए नगर परिषद द्वारा एक पंप सेट लगाया गया है मगर यह प्रयास मात्र एक खानापूर्ति है क्योंकि जितना पानी एक पंप सेट कॉलोनी से नहर में सप्लाई करता है उससे चार गुणा पानी हर रोज नाले के द्वारा कॉलोनी में फैल जाता है।
लोग हादसे का हो रहे शिकार, बीमारियों के फैलने का खतरा बना
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर समय गंदा पानी मार्ग में फैला रहता है जिस कारण सड़क पर फिसलन बन गई है और पानी जमा होने के कारण मार्ग में बने गड्ढे दिखाई नहीं देते जिस कारण आवागमन करने वाले लोग आए दिन हादसे का शिकार हो रहे है। विशेष तौर पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी और घरों में घुसे दूषित पानी के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
कॉलोनी में जमा दूषित पानी के कारण मार्ग में फिसलन बनी हुई है। जिस कारण आवागमन करने वाले पैदल और दुपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे है। कुछ दिन पहले मै भी मार्ग में गीर गया था जिस कारण मेरे घुटने में चोट आई थी। हमारी प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए नहीं तो कोई भी बडा हादसा हो सकता है।
राधेश्याम, स्थानीय निवासी
समस्या बहुत लंबे समय से बनी हुई है। गर्मियों के अलावा साल भर कॉलोनी में दूषित पानी जमा रहता है। जिस कारण बीमारियों के संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। समस्या के बाबत कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत करवा चुके है। मगर अभी तक समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है।

लोकश, स्थानीय निवासी
कॉलोनी में फैले पानी को निकालने के लिए दो पंप सेट लगाए गए है। समस्या के स्थाई समाधान के लिए नाले का निर्माण किया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। नाले के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए है। आचार सहिंता के बाद वर्क नाले के निर्माण के लिए वर्क ऑडर जारी कर दिया जाएगा।
कमलेश सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed