फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Consumers' problems increased due to non-availability of gas on time

Mahendragarh-Narnaul News: समय पर गैस नहीं मिलने से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी

Wed, 11 Mar 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Consumers' problems increased due to non-availability of gas on time
फोटो नंबर-16एजेंसी पर से सिलेंडर लेकर जाते लोग। संवाद - फोटो : सड़क हादसे में घायल मुन्ना।
नारनौल। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। शहर में घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई प्रभावित होने के कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। बुधवार को शहर की गैस एजेंसियों पर ऐसे कई उपभोक्ता पहुंचे जिनकी बुकिंग के बावजूद उन्हें समय पर सिलिंडर नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

गैस सप्लाई में देरी के कारण घरों में काम करने वाली महिलाएं भी अब गैस का उपयोग सोच-समझकर करने लगी हैं ताकि सिलिंडर अधिक समय तक चल सके। वहीं गैस कंपनियों द्वारा किए गए कुछ बदलावों ने भी उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई भी फिलहाल प्रभावित बताई जा रही है। महेंद्रगढ़ जिले में गैस कंपनियों के लगभग 3.37 लाख उपभोक्ता हैं।
बाक्स-
गैस पर खाने बनाने की आदि हो चुके हैं। अब गैस नहीं मिली तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पहले गैस बुकिंग करवाने पर सिलिंडर अगले ही दिन पहुंच जाता था। परंतु अब समय लग रहा है-संजू देवी, गृहिणी, ......
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
अब बुकिंग का समय बढ़ा देने के कारण परेशानी हो रही है। मैं गैस भरवाने के लिए एजेंसी पर भी गया परंतु सिलिंडर नहीं मिला जिससे अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-नंदकिशोर, रेलवे रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article