फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction work of the decaying Narnaul-Mahendragarh road soon

खस्ताहाल नारनौल-महेंद्रगढ़ मार्ग का निर्माण कार्य जल्द

Fri, 10 Sep 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Construction work of the decaying Narnaul-Mahendragarh road soon
नारनौल। नारनौल-महेंद्रगढ़ सड़क के खराब हालत के बारे में नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस सड़क को अतिशीघ्र बनाने के लिए सरकार के स्तर पर तेजी से कार्रवाई हो रही है। मुख्यमंत्री इसकी प्रगति के बारे में जानकारी हासिल करते रहते हैं, परंतु प्रत्येक प्रोजेक्ट को निर्माण से पहले एक निश्चित प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने बताया कि प्रोजेक्ट की डीपीआर पर काम तेजी से चल रहा है। मांदी से लेकर महेंद्रगढ जिले की सीमा तक इस चार मार्गी सड़क का टेंडर सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में होने की पूरी संभावना है। यह चार मार्गी सड़क पूर्ण रूप से बन जाएगी तथा इसके साथ 6 मार्गीय ग्रीन कॉरिडोर जिले के बीच-बीच जा रहा है जिसका लोकार्पण भी मार्च 2022 तक होने की संभावना है। यह दोनों रोड बनने के उपरांत आईएमटी खुडाना के विकास की संभावनाएं भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आने के उपरांत जिले में चहुंमुखी विकास हुआ है। यह ठीक है कि नारनौल महेंद्रगढ़ सड़क की हालत खराब होने की वजह से महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है परंतु टेंडर होने के उपरांत अति शीघ्र इसके निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही विधायक ने चने और सरसों की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के लिए भी क्षेत्र के लोगों को बधाई दी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि विकास की गति तेजी से बढ़ेगी एवं कोरोना काल का संकट लगभग अब समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed