फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress holds victory procession in Narnaul over Dharmendra Pradhan's resignation, hails it as a victory for students.

Mahendragarh-Narnaul News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस

Sat, 25 Jul 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Congress holds victory procession in Narnaul over Dharmendra Pradhan's resignation, hails it as a victory for students.
फोटो 30नारनौल में शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने के बाद विजय जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता
नारनौल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ ने शनिवार शाम नारनौल में विजय जुलूस निकाला। पहले पार्टी की ओर से नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में कैंडल मार्च प्रस्तावित था, लेकिन पार्टी हाईकमान के निर्देश पर इसे विजय जुलूस में बदल दिया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकिया के नेतृत्व में शाम करीब 6:30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू हुआ जुलूस महावीर चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया ने कहा कि छात्रों के लंबे संघर्ष और लोकतांत्रिक आंदोलन के दबाव का ही परिणाम है कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने इसे देश के युवाओं, छात्रों और लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक युवाओं के साथ हुए कथित अन्याय के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती और आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस नहीं लिया जाता। उन्होंने भाजपा सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए युवाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में डॉ. राजवती यादव, राव होशियार सिंह, वेदप्रकाश आर्य, मंजीत यादव, कुलदीप सिंह भरगड़, सुमेर चेयरमैन, तुषार यादव, मनपाल यादव, विक्रम यादव, रामकिशन यादव, सुधीर यादव, सुमेर सिंह, रामरूप चौधरी, तौताराम कोहली, विक्रम अवाना, अश्वनी भंगड़ाना, सुनीता गुर्जर सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed