फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress demonstrated against inflation and unemployment

महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है भाजपा सरकार

Fri, 22 Jul 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated against inflation and unemployment
नारनौल। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और डगमगाती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर दादरी के पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी धर्मपाल सांगवान मुख्यातिथि रहे। पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच संचालन अनिल सैनी ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर सरकार के विरोध में उठने वाली आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधानपालिका के प्रति विश्वसनीयता ही लोकतंत्र का आधार है। कहा कि आज सरकार की अयोग्यता व अक्षमता के चलते प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से डगमगाई हुई है। हरियाणा के नागरिक अपनी जान माल की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। सरकार की नाकामी को लेकर लोगों में आक्रोश है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि विधायकों से भी फिरौती मांगी जा रही है और उन्हें जान से मारने तक कि धमकियां मिल रही हैं। कुछ दिन पूर्व नूहं में तैनात डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की बेहरमी से हत्या कर दी गई। नेता और पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है तो आमजन पर क्या बीत रही होगी। यह एक चिंता का विषय है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान ने कहा कि आज आमजन लगातार बढ़ रही महंगाई से बेहद परेशान है। गलत नीतियों के चलते आज हरियाणा का युवा देश में सबसे अधिक बेरोजगारी भुगत रहा है। आज गैस सिलिंडर 1050 रुपये से अधिक मिल रहा है। एक तरफ महंगाई व दूसरी तरफ दही, लस्सी व अन्य खानपान में शामिल चीजों पर जीएसटी लगाकर आमजन पर अतिरिक्त बोझ डालने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि नारनौल शहर की मुख्य सड़कों में से एक पुलिस लाइन से लेकर किला रोड तक के मार्ग की हालत बेहद जर्जर है। सीवर की उचित व्यवस्था ना होने के कारण जलभराव हो जाता है। कांग्रेस कार्यकाल में बने बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 8 साल बाद भी कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। इस अवसर पर पतराम मांदी, रोहताश मास्टर, प्रोफेसर भूप सिंह, सूरज बोहरा, मास्टर धर्मेंद्र, सतपाल दाहिया, प्रवीण चेयरमैन, संदीप नूनीवाल, नंदलाल सैनी, अरुण यादव, जसवंत भाटी व ओमप्रकाश मांडैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed