फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Complaint of irregularities in weighing, CM Flying inspected the weighing machine

Mahendragarh-Narnaul News: तौल में गड़बड़ी की शिकायत, सीएम फ्लाइंग ने धर्मकांटे का किया निरीक्षण

Tue, 08 Apr 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 08 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Complaint of irregularities in weighing, CM Flying inspected the weighing machine
फोटो संख्या:-74 कनीना में जांच करती हुए मुख्यमत्री उड़नदस्ते की टीम---संवाद
कनीना। कनीना अनाज मंडी में सरसों के तुलाई के दौरान वजन में अंतर मिलने की शिकायत पर मंगलवार को मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने मंडी के धर्मकांटे की जांच की।
विज्ञापन

हालांकि टीम की ओर से इसकी जांच के लिए एक निजी तथा मंडी के धर्मकांटे पर जब वजन मापने की जांच की गई तो महज पांच से सात किलोग्राम का अंतर पाया गया। टीम में निरीक्षक राजेश कुमार, एएफएसओ अरुण, सीआईडी विभाग से लीलाराम, नापतोल विभाग से निरीक्षक नरेश कुमार मौजूद रहे। निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि सरकारी धर्म कांटे व बाहर से निजी धर्मकांटे के टोल में अंतर है।
विज्ञापन

उसी को लेकर निरीक्षण किया गया है। इसमें सभी विभागों की टीम साथ रही। इस दौरान प्राइवेट धर्मकांटे हुए मंडी में लगे हुए धर्मकांटे के तौल को देखा गया। इस दौरान 5 से 7 किलो का फर्क मिला जो कि विभाग द्वारा दिए गए आदेश अनुसार 10 किलो तक नापतौल में ऊपर नीचे हो सकता है। नापतौल विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए जा चुके हैं एक-दो दिन के अंदर मोबाइल वैन के माध्यम से डिजिटल तरीके से भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed