{"_id":"6ab82fd752c8d00f7b0b411f","slug":"cm-saini-will-welcome-the-seva-yatra-from-vadnagar-to-varanasi-at-the-adopted-village-today-narnol-news-c-196-1-nnl1003-145878-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीएम सैनी आज गांव गोद में करेंगे वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीएम सैनी आज गांव गोद में करेंगे वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का स्वागत
विज्ञापन
फोटो नंबर-18कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली व पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह या
विज्ञापन
नारनौल। सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा 27 सितंबर को हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित गांव गोद के रास्ते महेंद्रगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा के हरियाणा में प्रवेश के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं गांव गोद पहुंचकर यात्रा का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
शनिवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने गांव गोद पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
यात्रा के स्वागत के लिए बड़ा पंडाल लगाया जा रहा है जिसमें नागरिकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा वाहन पार्किंग, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
यात्रा करीब 11:30 बजे मुख्य एलईडी वाहन और 25 बाइक सवारों के काफिले साथ गांव गोद की सीमा में प्रवेश करेगी। इस दौरान फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा। नागरिकों से सुबह 11 बजे से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पौधारोपण करेंगे तथा सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच के अलावा वीआईपी स्टेज भी बनाया जा रहा है, जहां पार्टी पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी।
यात्रा में शामिल बाइक सवारों और पूर्व सैनिकों के लिए भी अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों के लिए मुख्य मंच के दूसरी ओर अलग मंच तैयार किया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुरंत प्रभाव से तैयारियों में जुट जाएं और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी करें।