{"_id":"68093229eb129d3fa00d0ec7","slug":"cleaning-workers-staged-a-sit-in-protest-against-marking-attendance-through-the-app-narnol-news-c-196-1-nnl1003-123740-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एप पर हाजिरी लगाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एप पर हाजिरी लगाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना
Thu, 24 Apr 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-08मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नप सफाई कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने एप पर हाजिरी लगाने की व्यवस्था समाप्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर नगर परिषद परिसर में धरना दिया।
सफाई कर्मचारियों ने ज्ञापन भी सौंपा। धरने की अध्यक्षता नारनौल इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने की। धरना सभा में जिला प्रधान राहुल सारवाण ने कहा कि 7 अगस्त को 2024 को सरकार व कर्मचारियों के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें मुख्य मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बाद भी सरकार ने एसएमडब्ल्यू एप पर हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया। उन्होंने कहा कि वीरवार से कोई भी कर्मचारी एसएमडब्ल्यू एप पर हाजिरी नहीं लगाएगा।
इसके अलावा उन्होंने 2017 से बकाया एरियर देने, तीन साल के ड्रेस, जूते, तेल व साबुन के पैसे देने की मांग की। धरना प्रदर्शन में सचिव महावीर प्रसाद, सर्व कर्मचारी संघ के महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल कुमार व महेंद्र संगेलिया मौजूद रहे।