फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleaning employees of Atali Nagar Palika staged a sit-in protest regarding their demands

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली नगर पालिका की सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Sat, 09 Aug 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cleaning employees of Atali Nagar Palika staged a sit-in protest regarding their demands
फोटो 21अटेली नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए।संवाद
मंडी अटेली। अटेली नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर पुरानी नगर पालिका भवन पर धरना, प्रदर्शन शुरू किया। शुक्रवार के दिन किसी भी सफाई कर्मचारी ने कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन

इसकी वजह से पूरे बाजार में एक ही दिन में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में लगभग सभी नगर पालिका परिषद में एरियर दिया गया है। उसके बाद भी नगर पालिका द्वारा कर्मचारियों का एरियर नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी मांग नहीं माने जाने को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। इसलिए आंदोलन एवं काम छोड़ हड़ताल आगे भी जारी रखेंगे। वहीं नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के पहले दिन काम छोड़ हड़ताल पर जाने के कारण नगर पालिका शहर में झाड़ू नहीं लगी। वहीं कर्मचारियों ने शहर में कूड़ा उठान भी नहीं किया। इससे कस्बे वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के 24 कर्मचारी लगातार काम छोड़ हड़ताल पर है। इसके कारण अब शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमराने लग गई है। इस धरने की अध्यक्षता कर रहे प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि समान काम समान वेतन का एरियर तीन नवंबर 2017 से एक जून 2023 तक बनता है, उसका भुगतान तुंरत प्रभाव से किया जाए। इस मौके पर प्रधान मनोज कुमार, महिला प्रधान गीता, मनीष कुमार, राकेश कुमार, कमल, प्रवीण, धर्मेंद्र, रिंकू, रेखा, उषा, मंजू, लक्ष्मी, रवि, रोहताश, मुकेश, अशोक, रामकृष्ण, कमल, राजेंद्र, संजय आदि सहित समस्त कर्मचारी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed