{"_id":"66465b1a1609b0263e00f8f4","slug":"civil-hospital-to-get-20-bed-special-ward-soon-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109517-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में जल्द मिलेगी 20 बेड के स्पेशल वार्ड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में जल्द मिलेगी 20 बेड के स्पेशल वार्ड की सुविधा
Fri, 17 May 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 17 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में जल्द ही 20 बेड के आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पेशल वार्ड की सुविधा मिलने लगेगी। केंद्र सरकार की परियोजना के अनुसार 25 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। एजेंसी की तरफ से स्पेशल वार्ड तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है।
नागरिक अस्पताल में अब किसी भी आपातकाल की स्थिति में मरीजों को परेशानी नहीं होगी। यह वार्ड विशेष सुविधाओं से लैस होगा व ऑक्सीजन, फायर सेफ्टी, स्टोर सहित सभी प्रकार की सुविधाएं वार्ड में ही मिलेंगी। कोरोना काल में मरीजों को बेड के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जल्द ही लोगों को इसकी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इससे डेंगू, मलेरिया सहित किसी भी प्रकार की महामारी व आपातकाल के समय में यह वार्ड कारगर साबित होगा।
आपातकालीन की स्थिति में बेड की रहेगी व्यवस्था
वर्तमान में महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और पुराने भवन में जगह का अभाव बना हुआ है। ऐसे में यह वार्ड चिकित्सकों के साथ-साथ लोगों को भी काफी लाभदायक साबित होगा। इसमें ऑक्सीजन, शौचालय, स्टोर व दवाओं सहित अन्य प्रकार की मूलभूत सुविधाएं होंगी। गंभीर स्थिति के मरीजों व लंबे समय के लिए चलने वाले उपचार के लिए बेड उपलब्ध होंगे। किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कोरोना काल में लोगों को बेड नहीं मिल रहे थे। जल्द ही 20 बेड के वार्ड में मरीजों को सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
20 बेड का अत्याधुनिक स्पेशल वार्ड बनकर तैयार हो गया है। वार्ड में ऑक्सीजन, फायर सेफ्टी, स्टोर, आपातकाल में प्रयोग होने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। अगर नागरिक अस्पताल में अधिक मरीज आ जाते है तो उनको 20 बेड के स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-डॉ. अभिषेक सैनी, आरएमओ नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़