फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Civil Hospital's situation in good in facilities

सीएमओ के निर्देश काफी नहीं, नागरिक अस्पताल में घूमते दिखे खच्चर और कुत्ते

Fri, 31 Jan 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital's situation in good in facilities
नागरिक अस्पताल में घूम रहे खच्चर को भगाता कर्मचारी। - फोटो : Narnol
नागरिक अस्पताल में सीएमओ के निर्देश के बाद भी खच्चर और कुत्ते घूम रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल वर्मा ने वीरवार को ही निरीक्षण के समय अस्पताल में खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इसके बाद भी अस्पताल परिसर के हालात नहीं सुधरेे। शुक्रवार को खच्चर अस्पताल परिसर में टहलते दिखा। यहां कुत्तों का झुंड भी नजर आया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार पर गेट नहीं है। जिस कारण लावारिस पशु परिसर के अंदर घुस जाते हैं। अस्पताल परिसर में गाय, कुत्ते और खच्चर घूमते दिख जाएंगे। अस्पताल की पार्किंग में किसी का किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं है। कोई भी व्यक्ति अपने वाहन को यहां खड़ा करके चला जाता है। ऐसे में लावारिस हालात में खड़े किए गए वाहन सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते हैं। वाहनों की जांच के लिए यहां किसी तरह का प्रबंध नहीं है। मुख्य द्वार पर गेट नहीं होने के चलते कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अस्पताल में घुस सकता है। वीरवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल वर्मा तथा डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने नागरिक अस्पताल के परिसर में खच्चर घूमते देखकर अस्पताल के स्टाफ को फटकार लगाई थी। गेट पर कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए थे। सीएमओ के निर्देश का शुक्रवार को भी असर नहीं दिखा। शुुक्रवार को अस्पताल परिसर में कुत्ते व खच्चर घूमते दिखे।
विज्ञापन

मिला नागरिक अस्पताल का दर्जा...
महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए सितंबर 2019 में शिलान्यास पत्थर रखा गया था। तात्कालिक मंत्री रामबिलास शर्मा ने यह पत्थर रखा था। अस्पताल को 100 बेड का बनाया जाना था। जनवरी 2019 में अस्पताल के बाहर लगे बोर्ड, फ्लैक्स से उप नागरिक को हटाकर नागरिक अस्पताल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में महेंद्रगढ़ के डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार ने कहा कि हमने एसएमओ सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए थे। आज फिर इसी तरह की शिकायत है तो नोटिस जारी करेंगे। अस्पताल की लगातार मानीटरिंग होगी। व्यवस्था को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस बारे में जवाब भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed