फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic issuse,demand,civic issuse,civic problem

अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा बढ़वाने के लिए विपक्ष नेता से मिले किसान नेता

Wed, 28 Aug 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,demand,civic issuse,civic problem
प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी के लिए जमीन अधिग्रहण की मुआवजा राशी बढ़वाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने विधानसभा चुनाव के लिए विपक्ष को संगठित करने की मुहिम शुरू कर दी है। रमेश दलाल के नेतृत्व में चलाई गई किसान न्याय यात्रा के दौरान भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये को देखते हुए उन्होंने इनेलो, जजपा, कांग्रेस नेताओं से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

बाघोत गांव में कई गांवों के किसान 8 जुलाई धरने पर हैं। पिछले करीब 50 दिन में किसानों की ओर से महापंचायत भी बुलाई गई हैं। जींद महापंचायत में भी महेंद्रगढ़ के किसान पहुंचे थे। नारनौल के किसानों के आंदोलन को भी बाघोत के किसानों ने समर्थन किया हुआ है। धरना स्थल पर पहुंचे किसान नेताओं ने बताया कि 26 अगस्त को रमेश दलाल के नेतृत्व में कुछ खाप, किसान प्रतिनिधियों ने इनेलो नेता अभय चौटाला, जजपा नेता अजय चौटाला, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की। अभय चौटाला ने खापों को उनके समर्थन में हलफनामा तक देने की बात कही। उसके बाद अजय चौटाला से विपक्ष को संगठित करने को लेकर मुलाकात की गई। अजय चौटाला ने भी खापों का सम्मान किया। महागठबंधन को लेकर सहमति दर्ज की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे खापों के फैसले से अलग नही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed