{"_id":"5d66bcee8ebc3e014031698d","slug":"civic-issuse-demand-civic-issuse-civic-problem-narnol-news-rtk5145158116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा बढ़वाने के लिए विपक्ष नेता से मिले किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा बढ़वाने के लिए विपक्ष नेता से मिले किसान नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी के लिए जमीन अधिग्रहण की मुआवजा राशी बढ़वाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने विधानसभा चुनाव के लिए विपक्ष को संगठित करने की मुहिम शुरू कर दी है। रमेश दलाल के नेतृत्व में चलाई गई किसान न्याय यात्रा के दौरान भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये को देखते हुए उन्होंने इनेलो, जजपा, कांग्रेस नेताओं से संपर्क साधा है।
बाघोत गांव में कई गांवों के किसान 8 जुलाई धरने पर हैं। पिछले करीब 50 दिन में किसानों की ओर से महापंचायत भी बुलाई गई हैं। जींद महापंचायत में भी महेंद्रगढ़ के किसान पहुंचे थे। नारनौल के किसानों के आंदोलन को भी बाघोत के किसानों ने समर्थन किया हुआ है। धरना स्थल पर पहुंचे किसान नेताओं ने बताया कि 26 अगस्त को रमेश दलाल के नेतृत्व में कुछ खाप, किसान प्रतिनिधियों ने इनेलो नेता अभय चौटाला, जजपा नेता अजय चौटाला, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की। अभय चौटाला ने खापों को उनके समर्थन में हलफनामा तक देने की बात कही। उसके बाद अजय चौटाला से विपक्ष को संगठित करने को लेकर मुलाकात की गई। अजय चौटाला ने भी खापों का सम्मान किया। महागठबंधन को लेकर सहमति दर्ज की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे खापों के फैसले से अलग नही जाएंगे।