फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City Council has received more than Rs 1 crore property tax in the financial year 2023-24.

Mahendragarh-Narnaul News: वित्त वर्ष 2023-24 में 1 करोड़ से अधिक मिल चुका है नगर परिषद को प्रॉपर्टी टैक्स

Mon, 01 Apr 2024 03:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Apr 2024 03:03 PM IST
विज्ञापन
City Council has received more than Rs 1 crore property tax in the financial year 2023-24.
नारनौल। प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज की छूट का लाभ लेने के लिए रविवार को अंतिम दिन है। शनिवार को लोगों ने पहुंचकर प्राॅपर्टी टैक्स पर ब्याज की छूट का लाभ सुबह से आने शुरू हो गए थे। अगर आप भी प्रॉपर्टी टैक्स में छूट लेना चाहते हैं तो रविवार तक जमा करवा सकते हैं। नगर परिषद कर्मचारी आने वाले लोगाें की फाइल व अन्य कागजात तैयार करवाने में दिनभर लगे रहें। बता दें कि प्रॉपर्टी टैक्स की छूट का लाभ शहरवासियों को मिले सके, इसके लिए शनिवार और रविवार को भी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में कर्मचारी डयूटी मौजूद रहे। नगर परिषद ने लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स विभाग में जमा करवाने के लिए विशेष सुविधा दी हुई है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए पांच-छह काउंटर भी बनाएं गए है। बता दें कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने को लेकर 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज की शत प्रतिशत छूट दी गई है। इसके अलावा बकाया एरियर पर 15 प्रतिशत की छूट सरकार ने दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 में प्रॉपर्टी टैक्स 1.5 करोड़ हुए जमा:

नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में अब तक 1 करोड़ 5 लाख रुपये जमा हुए है। अगर वर्ष 2022-23 की बात की जाए तो करीब 80 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में नगर परिषद को टैक्स मिला था। इस बार बीते वर्ष की तुलना में 25 लाख रुपये टैक्स के रूप में ज्यादा मिले हैं। अभी रविवार को प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज की छूट है, जिसकी वजह से यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन



वर्जन:

प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज की छूट का लाभ लेने के लिए आमजन 31 मार्च तक टैक्स जमा करवा सकता है। इसके बाद छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा।

दीपक गोयल, ईओ नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed