{"_id":"65a6db888c347458830cd214","slug":"choudhary-baijnath-trust-will-build-yatri-niwas-in-koriyawas-medical-college-narnol-news-c-196-1-nnl1004-8475-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चौधरी बैजनाथ ट्रस्ट कोरियावास मेडिकल कॉलेज में बनाएगा यात्री निवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चौधरी बैजनाथ ट्रस्ट कोरियावास मेडिकल कॉलेज में बनाएगा यात्री निवास
Wed, 17 Jan 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। कोरियावास में बन रहे मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में चौधरी बैजनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सात करोड़ रुपये की लागत से यात्री निवास बनाया जाएगा। इस आशय का सहमति पत्र मेडिकल शिक्षा विभाग व चौधरी बैजनाथ ट्रस्ट के प्रतिनिधि रामानंद अग्रवाल के बीच सोमवार को पंचकूला में हस्ताक्षर हुआ।
नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि इसके तहत मेडिकल कॉलेज प्रांगण में लगभग तीन हजार वर्ग गज भूखंड निश्चित किया गया है जिस पर तीन मंजिला यह भवन बनेगा। इसमें 36 कमरे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीजों के साथ आने वाले सहयोगियों व परिवारजनों के रहने के लिए प्रथम और द्वितीय तल पर बनाए जाएंगे और भूतल पर डोरमेटरी बनेगी। इसमें संयुक्त रूप से कई व्यक्ति रह सकेंगे। चौधरी बैजनाथ ट्रस्ट द्वारा उनके स्थानीय प्रतिनिधि रामानंद अग्रवाल के माध्यम से मेडिकल शिक्षा विभाग को यात्री निवास बनाने का प्रस्ताव नांगल चौधरी के विधायक डाॅ. अभय यादव को दिया था। मुख्यमंत्री हरियाणा से विचार विमर्श व उनकी स्वीकृति उपरांत इस मामले में विस्तृत प्रस्ताव डीसी महेंद्रगढ़ के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा विभाग हरियाणा को भेजा गया था। तदोपरांत इसकी स्वीकृति प्राप्त हुई है।
डॉ. अभय सिंह यादव ने इस कार्य के लिए चौधरी बैजनाथ ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि चौधरी बैजनाथ ने अपने जीवन काल में भी नांगल चौधरी और आस पास के क्षेत्रों के लिए अनेक धर्मार्थ कार्य किए थे। इनमें विशेष रूप से नांगल चौधरी का महिला महाविद्यालय, बाबा मुकंददास गोशाला का निर्माण व नांगल चौधरी अस्पताल की बिल्डिंग का ब्लॉक और नांगल चौधरी के लोगों को लगभग 7 किलोमीटर दूर से पीने के पानी की व्यवस्था है, जो उन्होंने उस समय करवाई थी जब पीने के पानी की भारी किल्लत थी। उनके स्वर्गवास के बाद उनके पुत्र गोविंद चौधरी और अन्य भाइयों द्वारा भी बैजनाथ ट्रस्ट के माध्यम से इलाके की सेवा की जा रही है। कोरियावास मेडिकल कॉलेज में बनने वाले यात्री निवास के लिए उनके पुत्र गोविंद चौधरी ने स्वेच्छा से प्रस्ताव दिया था और जब यह यात्री निवास बनकर पूरा हो जाएगा तो इसमें रहने वाले यात्रियों की देखभाल, उनके लिए खाने व रहने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों पर ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी।