फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children were taught the method of worship at the Nalapur Jain Temple and participated in religious competitions.

Mahendragarh-Narnaul News: नलापुर जैन मंदिर में बच्चों को सिखाई पूजा-विधि, धार्मिक प्रतियोगिताओं में लिया भाग

Tue, 20 Oct 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Children were taught the method of worship at the Nalapur Jain Temple and participated in religious competitions.
फोटो नंबर-14 पूजा-विधि का विधिवत प्रशिक्षण लेते जैन समाज के बच्चे। स्रोत: संस्था
नारनौल। नलापुर जैन मंदिर में आयोजित पूजन-पाठ एवं शिक्षा शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को बच्चों और श्रद्धालुओं को भगवान की पूजा-विधि का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान धार्मिक क्रियाओं, पूजा के नियमों और संस्कारों के महत्व की जानकारी दी गई। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य सुरेंद्र जैन तथा शांतिधारा का सौभाग्य रुद्र जैन और नवनीत जैन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन आचार्य 108 विद्यासागर महामुनिराज से दीक्षित आचार्य 108 आर्जव सागर महाराज के शिष्य मुनि 108 महात सागर महाराज, मुनि 108 विभोर सागर महाराज और मुनि 108 सानंद सागर महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। शिविर का संचालन ब्रह्मचारिणी दीदी चेतना और ब्रह्मचारी भैया डॉ. विजय जैन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर में बच्चों को मूल सूत्र, तत्वज्ञान, काव्य पाठ, कथा पाठ, पूजन-विधि और अनुशासन की शिक्षा दी जा रही है। धार्मिक ज्ञान के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इसके साथ ही प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए लकी ड्रॉ आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक संस्कार, अनुशासन और आध्यात्मिक ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed