{"_id":"6a1748071eb8e3d71a087b37","slug":"children-are-learning-the-nuances-of-dance-to-patriotic-songs-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140439-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: देशभक्ति गीतों पर बच्चे सिख रहे नृत्य की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: देशभक्ति गीतों पर बच्चे सिख रहे नृत्य की बारीकियां
विज्ञापन
फोटो नंबर- 05आयोजित शिविर में पेंटिंग करते बच्चे। स्रोत : संस्था
नारनौल। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से सरस्वती स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर के तीसरे दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। डांस प्रशिक्षक बलवंत सैनी देशभक्ति गीतों पर नृत्य की बारीकियां सिखा रहे हैं। मीरा द्वारा मेहंदी कला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें बच्चे आकर्षक डिजाइन बनाना सीख रहे हैं।
वहीं, आर्ट एंड क्राफ्ट में श्रेया बोहरा वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाना और चित्रकला के नए गुर सिखा रही हैं। इस दौरान मीतू जैन, महक शुक्ला, पूजा सैनी, डॉ. ऊषा यादव और पवन अरोड़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण के पंचसूत्र पर आधारित यह शिविर महिला संयोजिका सुचेता गोगिया व शाखा सचिव संदीप शुक्ला ने संचालित किया जा रहा है।
शाखा अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक बच्चे विविध गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। योग शिक्षिका सरोज कश्यप बच्चों को योग-प्राणायाम के लाभ बता कर नियमित अभ्यास करा रही हैं।