फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chants of Jai Shri Ram echoed at the Ramlila Kumbhakarna and Meghnada were slain

Mahendragarh-Narnaul News: रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, कुंभकरण और मेघनाद का हुआ वध

Tue, 20 Oct 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chants of Jai Shri Ram echoed at the Ramlila Kumbhakarna and Meghnada were slain
फोटो संख्या:-60 श्री हनुमान रामलीला में राम और कुभंकरणके बीच युद्ध। संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना। महेंद्रगढ़ और कनीना में रामलीला के मंच पर कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। युद्ध के दृश्यों के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की श्री हनुमान रामलीला में भगवान श्रीराम और कुंभकरण के बीच भयंकर युद्ध दिखाया गया। युद्ध के दौरान भगवान राम ने कुंभकरण का वध कर दिया। इसके बाद लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें मेघनाद मारा गया। साथ ही अहिरावण वध की लीला का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि राम की भूमिका रेविन गोरा, लक्ष्मण की प्रथम भारद्वाज, रावण की रमेश शर्मा जाटवास वाले, हनुमान की कमल सैनी, विभीषण की रामौतार खन्ना, अंगद की भविष्य सैनी, सुग्रीव की रोहन सैनी, मेघनाद की पुनीत भारद्वाज और कुंभकरण की श्रीनिवास ने निभाई। अप्सरा नृत्य के दौरान निशु डांसर ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान खींचा। इस मौके पर निदेशक मोनू सैन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कनीना की श्री आदर्श रामलीला कमेटी की 13 दिवसीय रामलीला के 13वें दिन सोमवार रात मेघनाद, कुंभकरण और अहिरावण वध की लीलाएं दिखाई गईं। मेघनाद ने लक्ष्मण पर ब्रह्मास्त्र और पाशुपतास्त्र का प्रयोग किया, लेकिन दोनों अस्त्र निष्फल रहे। अंत में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाश मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन दिनेश यादव, नरेंद्र पिन्नू मित्तल और गुड्डू चौधरी ने किया। कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed