फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chance of rain today, increase in temperature

आज बारिश होने की संभावना, तापमान में हुई बढ़ोतरी

Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chance of rain today, increase in temperature
मौसम फिर से करवट लेने वाला है। 9 फरवरी को बारिश की गतिविधियां देखने के लिए मिलेंगी। मौसम में आए परिवर्तन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिला महेंद्रगढ़ अछूता नहीं है। मंगलवार को जिले में वर्तमान मौसम प्रणाली की वजह से और पिछले कई दिनों से उष्ण और तेज धूप होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं। क्योंकि जब इलाके में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते हैं तब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। मंगलवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 9 फरवरी को बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट और कोल्ड डे की स्थिति देखने के लिए मिलेगी। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली और मौसम प्रणाली के प्रभाव से दोपहर बाद पूरे इलाके पर बादलों ने डेरा जमा लिया और मौसम गतिशील और परिवर्तनशील होने लगा था। मंगलवार की रात के बाद 9 फरवरी की अलसुबह 1-2 बजे हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वर्तमान मौसम प्रणाली द्वारा पूरे जिले में नारनौल, महेंद्रगढ़, सतनाली, अटेली, कनीना, नांगल चौधरी में इसका प्रभाव दिखाई देगा। बारिश अलसुबह से शुरू होकर रुक-रुककर दोपहर बाद तक होेने की संभावना है। जिले से इस मौसमी प्रणाली की विदाई भी 9 फरवरी की शाम बाद तक होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान किसानों को विशेष सलाह दी जाती है कि वह सिंचाई और केमिकल का छिड़काव न करें। फसलों से संबंधित सामग्री को तिरपालों से ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed