फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CFMS system implemented in the Municipal Council; all complaints will now be registered online.

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद में सीएफएमएस व्यवस्था लागू, अब हर शिकायत होगी ऑनलाइन दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
CFMS system implemented in the Municipal Council; all complaints will now be registered online.
फोटो नंबर-04नप कार्य से संबं​धित लोगों के ​शिकायत पत्रों को सीएफएमएस पर दर्ज करवाते ईओ। संवाद
नारनौल। नगर परिषद में लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए केंद्रीय फाइल प्रबंधन प्रणाली (सीएफएमएस) लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब नगर परिषद में प्राप्त होने वाला प्रत्येक लिखित आवेदन ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। इससे शिकायतों की निगरानी आसान होगी। लंबित मामलों पर नजर रखी जा सकेगी और अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय होगी।
विज्ञापन

अब तक नगर परिषद में सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें लिखित रूप में जमा होती थीं। कई मामलों में आवेदन लंबे समय तक संबंधित शाखा की टेबल पर पड़े रहते थे, जबकि कुछ मामलों में पत्र इधर-उधर होने की शिकायतें भी सामने आती थीं। इससे लोगों को बार-बार नगर परिषद के चक्कर लगाने पड़ते थे और व्यवस्था के प्रति नाराजगी बढ़ रही थी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत कार्यकारी अधिकारी कार्यालय में प्राप्त होने वाले प्रत्येक पत्र को सीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद संबंधित शाखा या अधिकारी को ऑनलाइन भेजा जाएगा। सिस्टम में यह भी दर्ज रहेगा कि शिकायत किस अधिकारी के पास लंबित है, किस कर्मचारी को कार्रवाई के लिए भेजी गई है और उसका निस्तारण कब तक किया गया। इससे किसी भी आवेदन के दबने या गायब होने की संभावना समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा और नागरिकों का विश्वास भी बढ़ेगा। साथ ही लंबित मामलों की निगरानी करना भी पहले की तुलना में अधिक आसान होगा।

नगर परिषद में यह ऑनलाइन व्यवस्था वीरवार से लागू कर दी गई है। पहले ही दिन दो शिकायतों को सीएफएमएस पर दर्ज कर संबंधित शाखाओं को भेजा गया।
वर्जन:
सीएफएमएस व्यवस्था के तहत सभी लिखित शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी। इससे नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सकेगा। इस प्रणाली के माध्यम से आमजन के काम समय पर करना है। जोगिंद्र सिंह कालीरमन, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed