फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cash, cunsumer, bank, postoffice, blank, pensan

कैश के लिए सर्दी में भी छूट रहे पसीने

Wed, 23 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
विमुद्रीकरण के 15 दिन बाद भी लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बैंकों में कैश की समस्या अभी भी बरकरार है। किसी बैंक में कैश नहीं आ रहा तो किसी में आ रहा है, वह 11 या 12 बजे के बाद लोगों को कैश नहीं दे रहे। ऐसे में लोग कैश पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कैश के लिए लोगों का सर्दी के मौसम में भी पसीना निकल रहा है। वहीं डाकघर में कैश नहीं आने के कारण पेंशन धारकों व वहां पर सेविंग व अन्य एकाउंट खुलवाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि अब कैश जमा कराने वालों व कैश बदलवाने वालों की लाइनें तो कम हो गई हैं, परंतु विभिन्न जरूरतों के लिए कैश की आवश्यकता लोगों को खटक रही है। लोग कैश निकलवाने के लिए बैंकों में सुबह से शाम तक कई बार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन लोगों को कैश नहीं मिल पा रहा है। कैश न होने के कारण लोगों के जरूरत के कई कार्य रुक भी गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में नहीं आ रहा कैश
मुख्य डाकघर में दो हजार से अधिक विभिन्न प्रकार के खातों के ग्राहक हैं। वहीं पेंशन पाने के लिए भी करीब 200 से अधिक वृद्धावस्था के खाते हैं। ऐसे में डाकघर में लोगों की सुबह से शाम तक भारी भीड़ रहती है, लेकिन यहां के हालत यह है कि डाकघर में कैश नहीं आ रहा है। इसके कारण लोगों को डाकघर से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जिला का मुख्य डाकघर नई मंडी के पास है। यहीं से ही जिले में स्थित अन्य डाकघर की ब्रांच व उपब्रांचों को पैसा जाता है। अन्य छोटे डाकघर में भी हजारों लोगों ने खाता खुलवाया हुआ है। वहीं पेंशन भी शहर के लोगों की डाकघर के द्वारा दी जाती है लेकिन मुख्य डाकघर में ही पैसा नहीं होने के कारण अन्य छोटे डाकघरों में भी पैसा नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पटियाला बैंक से आता है पैसा
जिले के मुख्य डाकघर सहित अन्य बैंकों को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की कचहरी  ब्रांच से पैसा आता है, जो अन्य सरकारी बैंकों की चेस्ट है। वहीं कचहरी ब्रांच से पैसा डाकघर को नहीं दिया जा रहा। इसलिए लोगों को ज्यादा समस्या आ रही है।
एटीएम रहे बंद, बैंकों में भी नो कैश
बुधवार को 15 वें  दिन भी एटीएम बंद रहे। एक दो एटीएम ही खुले रहे। जो एटीएम खुले थे वहां भारी भीड़ थी। एटीएम खुले नहीं रहने के साथ-साथ बुधवार को भी बैंकों में कैश नहीं आया। इससे लोगों को ज्यादा परेशानी हुई।

मुख्य डाकघर में पटियाला बैंक से कैश प्राप्त होता है, मगर बुधवार को कैश नहीं मिला। कभी  मिलता है तो भी वह मांग का दस प्रतिशत भी नहीं होता। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास वे कर रहे हैं। लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा।
-महेंद्र कुमार, मुख्य डाकपाल, मुख्य डाकघर,  नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed