फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   canal water in ponds, reilef, narnaul

वाटर रिचार्जिंग के लिए जोहड़ों में भरा नहरी पानी

Sun, 03 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 03 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
canal water in ponds, reilef, narnaul
नहरी पानी से जोहड़ को भरवाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कम पीआईए, समेकित जल संग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम नारनौल डा. हरिराम यादव ने शनिवार को वाटर शेड कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुसनौता, मेघोत हाला, कारोता, ढाणी बाठोठा, सेका, रामबास और हसनपुर आदि गांवों का दौरा किया। जिसमें हसनपुर गांव में वाटर शेड स्कीम के तहत बने दो जोहड़ों में नहरी पानी भरने की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। वाटर शेड के तहत बने इन जोहड़ों में पानी आने से हसनपुर गांव के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


डा. यादव ने बताया कि हसनपुर गांव में पंचायत के द्वारा बनाए गए पेयजल बोर फेल हो जाने के बाद उसे वाटर रिचार्जिंग के लिए प्रयोग में लाया गया है। जिससे भू-जल स्तर में सुधार होगा। डा. यादव ने कहा कि नांगल चौधरी विधानसभा के 13 गांवों के लिए जल संरक्षण एवं जल संचय योजना के तहत 1 करोड. 9 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसको मंजूरी दिलाने में नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव का बड़ा योगदान रहा है। इस स्कीम के तहत खतौली अहीर, खातौली जाट, कमानियां, छापड़ा बीबीपुर, धौलेड़ा व मेघोत बींजा गांवों में जोहड़ों को नहरों से जोड़कर उनमें रिर्चाज बोर लगाए जाएगे, जबकि कारोली, मारोली, मौखूता, बायल, पांचनौता, रूपसराय, नारहेड़ी, शहबाजपुर व जैनपुर गांवों में जल संचयन से संबंधित कार्य करवाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान राजेश चौधरी, निहाल सिंह व कपिल कटेवा सदस्य वाटर शेड विकास दल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed