{"_id":"690e3e09d854d13c92091fc4","slug":"buses-will-soon-run-from-mahendragarh-to-bucholi-via-bhandor-unchi-meghanwas-chitlang-narnol-news-c-203-1-mgh1004-121485-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से बुचौली वाया भांडोर ऊंची, मेघनवास, चितलांग के लिए जल्द चलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से बुचौली वाया भांडोर ऊंची, मेघनवास, चितलांग के लिए जल्द चलेगी बस
Sat, 08 Nov 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से बुचौली वाया भांडोर ऊंची, मेघनवास, चितलांग के लिए बस सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी। राज्य परिवहन की ओर से बस शुरू करवाने को लेकर रूटमैप तैयार करने के लिए सर्वे का काम पूरा करवाया जा चुका है।
इस बस के शुरू होने से कई गांवों के ग्रामीणों का इसका फायदा मिलेगा। इनमें सबसे ज्यादा महिला व छात्राओं को फायदा होगा। ग्रामीण सोनू, प्रवीन, नवीन ने बताया कि पांचाें गांवों की 20 हजार की आबादी को महेंद्रगढ़ जाने में ग्रामीणों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इनमें ज्यादातर विद्यार्थियों व महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रदेश सरकार ने हर गांव तक बस पहुंचाने की बात कह रहे है। उसके बाद से बस का संचालन नहीं हो सका। विद्यार्थियों को पांच किलोमीटर दूरी तय करने के लिए पैदल या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्राम पंचायतों की ओर से लंबे समय से इस बस सेवा की मांग की जा रही थी। अब ग्रामीणों की सुविधाओं को देखते हुए जल्द ही रोडवेज विभाग की ओर से बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
रोडवेज विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ से बुचौली तक जल्द ही ग्रामीणों की सुविधाओं को लेकर बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से सर्वें करवा चुका है। - हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़।