{"_id":"69c2dc673637f168ec005ad4","slug":"bus-starts-from-dadri-to-ajmer-will-reach-mahendragarh-at-557-am-and-narnaul-at-630-am-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125052-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी से अजमेर के लिए बस शुरू, सुबह 5:57 बजे महेंद्रगढ़ और 6:30 बजे नारनौल पहुंचेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी से अजमेर के लिए बस शुरू, सुबह 5:57 बजे महेंद्रगढ़ और 6:30 बजे नारनौल पहुंचेगी
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- बस स्टैंड महेंद्रगढ़ पर खड़ी रोडवेज बस--संवाद
महेंद्रगढ़। नारनौल परिवहन विभाग की ओर से दादरी से अजमेर के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। यह बस प्रतिदिन दादरी से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी जाे सुबह 5:57 बजे महेंद्रगढ़ और 6:30 बजे नारनौल पहुंचेगी। नारनौल से सुबह 6:40 बजे रवाना होकर सुबह 7:24 बजे महेंद्रगढ़ और 8:15 बजे दादरी पहुंचेगी।
वहीं सुबह 9:05 बजे दादरी से अजमेर के लिए रवाना होगी। सुबह 9:50 बजे महेंद्रगढ़ और 11 बजे नारनौल पहुंचेगी। इसके बाद यह बस अजमेर के लिए रवाना हो जाएगी। शाम 6:30 बजे अजमेर पहुंचकर रात्रि ठहराव करेगी। वापसी में सुबह 7:30 बजे अजमेर से रवाना होगी। नारनौल में दोपहर 2:30 बजे, महेंद्रगढ़ में दोपहर 3:15 बजे होते हुए शाम 4:30 बजे दादरी पहुंचेगी।
मंगलवार से नई बस सेवा शुरू होने से दो जिलों के यात्रियों को फायदा होगा। लंबे समय से यात्रियों की ओर से इस रूट पर सीधी परिवहन सुविधा की मांग की जा रही थी। बस सेवा शुरू होने से दैनिक यात्रियों, कामकाजी लोगों, विद्यार्थियों और धार्मिक यात्रा करने वालों को इस सेवा से सीधा लाभ मिलेगा। इस बस सेवा का रात्रि ठहराव दादरी बस स्टैंड पर किया जाएगा।
विज्ञापन
यात्री मोहन, प्रेम, विकास ने बताया कि महेंद्रगढ़ से अजमेर के लिए 9 बजे के बाद बस सेवा शुरू करने के लिए कई बार मांग की गई थी। बस शुरू होने से यात्रियों को फायदा हो गया।
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
दादरी से अजमेर वाया महेंद्रगढ़, नारनौल के लिए बस सेवा शुरू की गई है। यात्रियों की ओर से सुबह 9 बजे के बाद बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार बस सेवा शुरू की गई है। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़।