फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bus left for panchkula withe 29 passengers

29 यात्रियों को लेकर नारनौल से पंचकूला रवाना हुई रोडवेज की बस

Sat, 16 May 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
bus left for panchkula withe 29 passengers
लॉकडाउन के बीच शनिवार को नारनौल से पंचकूला के लिए बस चरखी दादरी होते हुए गई। पंचकूला के लिए 30 यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। जिसमें एक यात्री नहीं पहुंचा। 29 यात्रियों को लेकर पंचकूला रोडवेज की बस नारनौल से गई। दूसरी ओर सुबह साढ़े आठ बजे नारनौल डिपो की बस रेवाड़ी 16 यात्रियों को लेकर गई। नारनौल डिपो की तीन बसें चलनी थी लेकिन एक ही बस चली।
विज्ञापन

बस स्टैंड प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे नारनौल डिपो की बस को पंचकूला जाना था। लेकिन शुक्रवार को पंचकूला रोडवेज की बस नारनौल आई थी। इसे शनिवार को लौटना था। ऐसे में नारनौल डिपो की बस न भेजकर पंचकूला की बस से यात्रियों को भेजा गया। उन्होंने बताया कि 29 यात्री नारनौल-चरखी दादरी-रोहतक होते हुए पंचकूला गए। सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे नारनौल से रेवाड़ी के लिए बस गई। इसमें 16 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि बीस यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। दोपहर तीन बजे रेवाड़ी डिपो की बस नारनौल से 22 यात्रियों को लेकर गई। कुल 25 ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी।
विज्ञापन

प्रभारी ने बताया कि नारनौल डिपो की बस शुक्रवार को पंचकूला गई थी। शनिवार को पंचकूला से 17 यात्रियों को लेकर आई है। उन्होंने बताया कि अब दोपहर 1:30 बजे की नारनौल से रेवाड़ी बस की बुकिंग नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि नारनौल से पंचकूला व रेवाड़ी के लिए सुबह की बस की ऑनलाइन बुकिंग चल रही है। शनिवार दोपहर तीन बजे तक पंचकूला के लिए 29 लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। दूसरी ओर बस स्टैंड पर यात्रियों की थर्मल जांच और सैनिटाइज करने के बाद बस में बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार से बस सेवा शुरू की गई थी। नारनौल डिपो की एक बस पंचकूला व दो रेवाड़ी रूट पर चलानी थी। पहले दिन यात्रियों की कमी होने पर नारनौल डिपो की बस रेवाड़ी से होकर पंचकूला के लिए रवाना हुई थी। एक बार रेवाड़ी गई थी। शनिवार को नारनौल डिपो की एक बस रेवाड़ी रूट पर चली। रोडवेज के अनुसार रेवाड़ी रूट पर नारनौल व रेवाड़ी डिपो की चार बसों को चलाने की योजना थी। लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए बदलाव किया गया है। नारनौल डिपो से सुबह साढ़े आठ बजे रेवाड़ी जाएगी। इसके बाद वही बस दोपहर तीन बजे रेवाड़ी से नारनौल आएगी। इसी प्रकार सुबह रेवाड़ी से नारनौल आने वाली बस, दोपहर तीन बजे नारनौल से रेवाड़ी के लिए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed